मुख्यमंत्री के रोड़ शो में भाजपा के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

0
IMG-20240508-WA0045
Spread the love

मुख्यमंत्री के रोड़ शो में भाजपा के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

नीलीमा डाबी

मुख्यमंत्री मोहन यादव लोकसभा प्रत्याशी अनिता नागरसिंह चौहान के लिए प्रचार करने आये पेटलावद पंडित कमल किशोर नागर की कथा में शामिल होकर हेलिकॉप्टर से थांदला रोड़ शो में शामिल होने आए मुख्यमंत्री का भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्म जोशी से स्वागत किया हेलीपेड से बायपास होते हुए मुख्यमंत्री खजूरी पहुँचे जहाँ बड़ी देर से खड़ें ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का फूलों से स्वागत किया और थांदला रोड़ शो के लिए आगे आगे चलने लगे। मुख्यमंत्री का रोड़ शो नगर के मुख्य मार्गों पर जन समूह का स्वागत अभिवादन स्वीकारते हुए जवाहर मार्ग होती हुई मठवाला कुआ पहुँची जहॉ अपने चिर परिचित अंदाज में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने गरीबों का सोशण ही किया है। कांग्रेस लुटेरा ने दुतारा री पार्टी है ये घमण्डिया लोग किसी का भला नही कर सकते है इनका घमंड रावण की तरह है जिसकी नाभि में वोट रूपी तीर मारकर कांग्रेस को बेमौत मारना है। नरेंद्र मोदी के नाम पर मुख्यमंत्री ने वोट मांगते हुए कहा कि दुनिया का नम्बर एक देश बनाने के लिए मोदी दिन रात काम कर रहा है और देश के दुश्मनों को ठिकाने लगाने के लिए मोदी ही जाना जाता है। मोदी ने अपना सारा जीवन देश सेवा के लिए लगाया जिसका खुद का कोई घर नही उसने गरीबों के घर बनाये, मुफ्त राशन दिया, गैस कनेक्शन दिया अब फिर से मोदी सरकार बनेगी तो गरीबों को मुफ्त बिजली भी मिलेगी मुख्यमंत्री के साथ कैबिनेट मंत्री निर्मला भूरिया, प्रदेश मंत्री संगीता सोनी, अजजा प्रदेशाध्यक्ष कलसिंह भाबर, पूर्व सासंद गुमानसिंह डामोर, जिलाध्यक्ष भानु भूरिया युवा नेता संजय भाबर मंडल अध्यक्ष रोहित बैरागी पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष बंटी डामोर पूर्व मंडल अध्यक्ष गोलू उपाध्याय राजेश वसुनिया सहित झाबुआ व थांदला के पदाधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *