होली पर रेलवे ने दिया बड़ा तोहफा, 9 और स्पेशल ट्रेनों का किया ऐलान, जानें तारीख और टाइम, घर मनाएं त्योहार

0
image-2
Spread the love

जयपुर. होली के त्योहार पर रेलवे ने यात्रियों को बड़ा तोहफा दिया है. उत्तर पश्चिम रेलवे ने होली के त्योहार पर अब तक की सबसे बड़ी घोषणा की है. NWR होली के मौके पर अलग अलग रूट पर अब तक 4 से 5 ट्रेनों का संचालन शुरू कर चुका है लेकिन यात्रीभार कम होने का नाम नहीं ले रहा था. लिहाजा NWR ने इस बार एक साथ 9 ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है. इन सभी 9 रूट्स पर समीक्षा करने के बाद ही इन त्योहार स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की गई है. इन रूट्स पर यात्रीभार लगातार बढ़ रहा था. होली के मौके पर शुरू की गई ये सभी रेलें 2 से 3 फेरे करेंगी.

उत्तर पश्चिम रेलवे के सीपीआरओ कैप्टन शशि किरण ने बताया कि NWR ने होली पर 9 और स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया है. इनमें गाड़ी संख्या 09619 उदयपुर-बान्द्रा टर्मिनस का संचालन किया जाएगा. यह 20 और 27 मार्च को उदयपुर से बांद्रा के बीच चलेगी. गाड़ी संख्या 04811 भगत की कोठी-दानापुर का संचालन भी किया जाएगा।. यह 20 और 27 मार्च को संचालित होगी. इसी तरह से गाड़ी संख्या 09603 उदयपुर-माता वैष्णोदेवी कटरा का संचालन किया जाएगा. यह 19 और 26 मार्च को चलेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *