कलेक्टर ने शासकीय सीनियर कन्या उत्कृष्ट छात्रावास थांदला का किया निरीक्षण*

0
IMG-20260422-WA0449(1)
Spread the love

*कलेक्टर ने शासकीय सीनियर कन्या उत्कृष्ट छात्रावास थांदला का किया निरीक्षण*


प्रियांश डाबी थांदला से

झाबुआ, 22 अप्रैल 2026। कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट ने विकासखंड थांदला स्थित शासकीय सीनियर कन्या उत्कृष्ट छात्रावास का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने छात्रावास की विभिन्न व्यवस्थाओं का सूक्ष्म अवलोकन करते हुए छात्राओं से सीधा संवाद स्थापित किया।

कलेक्टर ने रसोईघर एवं भोजन कक्ष का निरीक्षण कर वहां की साफ-सफाई, भोजन की गुणवत्ता एवं निर्धारित मेन्यू के अनुसार भोजन वितरण की स्थिति की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने छात्राओं से भोजन की गुणवत्ता, नियमितता एवं अन्य सुविधाओं के संबंध में चर्चा की तथा आवश्यक सुधार हेतु निर्देश दिए।

इसके पश्चात कलेक्टर ने बोर्ड पर प्रदर्शित वार्षिक बजट से संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए छात्राओं से चर्चा कर उपलब्ध संसाधनों एवं सुविधाओं के बारे में फीडबैक प्राप्त किया। उन्होंने विगत वर्ष छात्राओं को शैक्षणिक भ्रमण पर नहीं ले जाए जाने की जानकारी मिलने पर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस वर्ष छात्राओं को अनिवार्य रूप से शैक्षणिक भ्रमण कराया जाए, जिससे उनके ज्ञान एवं अनुभव में वृद्धि हो सके।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने छात्राओं की उपस्थिति की स्थिति भी जानी। कुछ छात्राओं के अनुपस्थित पाए जाने पर उन्होंने उन्हें नियमित रूप से छात्रावास में उपस्थित रहने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए, ताकि उनकी पढ़ाई प्रभावित न हो।

कलेक्टर ने छात्राओं से आत्मीय संवाद करते हुए उनके भविष्य एवं करियर योजनाओं के बारे में भी चर्चा की। इस दौरान कई छात्राओं ने डॉक्टर बनने की इच्छा व्यक्त की, जिस पर कलेक्टर ने उन्हें लक्ष्य के प्रति समर्पित होकर निरंतर अध्ययन करने एवं अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित किया।

इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री जितेन्द्रसिंह चौहान, सहायक कलेक्टर श्री आशीष कुमार, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व थांदला श्री भास्कर गाचले एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *