माता मरियम चैनपुरी मंदिर ऐतिहासिक उप तीर्थ महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया

0
20260504_184315
Spread the love

माता मरियम चैनपुरी मंदिर ऐतिहासिक उप तीर्थ महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया

प्रियांश डाबी थांदला से

 

।थांदला..,नगर से एक किलोमीटर दूर चैनपु री ग्राम में कैथोलिक डायसिस झाबुआ के थांदला में दीन दुखियों की माता मरियम का ऐतिहासिक तीर्थ महोत्सव धूम धाम के साथ मनाया गया। प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी तीर्थ यात्रियों की सुविधानुसार तीन मिसाएं रखी गई । पहली मिस्सा 7बजे जिसे उदयपुर बिशप देवप्रसाद गणावा ने अर्पित की दूसरी मिस्सा 10 बजे जिसे झाबुआ डायसिस के विकार जनरल फादर थॉमस पी ए ने अर्पित की। तथा तीसरी मिस्सा 2 बजे जिसे कैथोलिक डायसिस झाबुआ के बिशप पीटर खराड़ी ने अर्पित की। मिस्सा के पूर्व जुलूस कैथोलिक चर्च परिसर से निकाला गया जो बंसाली चौराहा से होकर सीधे चैनपुरी माता मरियम मंदिर जाकर मुख्य समारोह स्थल पहुंचे जहां मिस्सा पूजा प्रारंभ हुई। मिस्सा से पूर्व बालिकाओं ने प्रवेश नृत्य प्रस्तुत किया। मिस्सा पूजा के मुख्य याजक कैथोलिक डायसिस झाबुआ के बिशप पीटर खराड़ी थे उन्होंने समाजजनों को संबोधित करते हुए कहा कि आज इस मातामरियम के तीर्थ स्थल पर माता मरियम की मध्यस्थता द्वारा ईश्वर द्वारा प्रदत्त वरदानों को पाने आए हैं । माता मरिया ने ईश वचन को अपने ह्रदय में धारण किया और उसके अनुसार पूर्णतः समर्पित रही। हमे भी ईश वचन के अनुसार अपने जीवन को ईश्वर को समर्पित कर माता मरियम का अनुसरण करना चाहिए। उन्होंने कहा कि माता मरियम के एक वचन से प्रभु यीशु ने काना के विवाह भोज अपना पहला चमत्कार किया। वही जीवित प्रभु येशु हमारे बीच आज भी चमत्कार करते हैं।हमे आवश्यकता है हम उनके दिए वचनों पर चले । मिस्सा पूजा में मुख्य रूप से बिशप पीटर खराड़ी के अलावा कैथोलिक डायसिस झाबुआ के सेक्रेटरी फादर सिल्वेस्टर मैडा एवम पल्ली पुरोहित फादर पीटर कटारा के साथ अन्य सात फादर्स ने मिस्सा पूजा में भाग लिया। लाइव टेलीकास्ट की व्यवस्था फादर मनीष डामोर द्वारा को गई । फादर माइकल मकवाना द्वारा मिस्सा पूजा में मुख्य भाग में समाजजनों को निर्देशित किया। राजेंद्र बारिया पल्ली सचिव ने माता मरियम मंदिर के इतिहास संबधी जानकारी से अवगत करवाया। अन्त में कैथोलिक चर्च थांदला के पल्ली पुरोहित फादर कटारा ने पल्ली परिषद के सदस्यों माता मरियम समिति के सदस्यों युवा समिति बालक येशु संघ संत मैरिज कॉन्वेंट एवम् प्रभु दासी सिस्टर्स गायकदल राजू कटारा लाइट और माइक व्यवस्था के प्रभारी तथा गायक मंडली के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *