बिहार में कन्हैया कुमार और तारिक अनवर को टिकट देना चाहती कांग्रेस, RJD और लेफ्ट नहीं तैयार, जानें वजह

0
image-1
Spread the love

पटना. चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव 2024 की घोषणा कर दी है साथ ही तारीखों का भी एलान कर दिया है लेकिन बिहार महागठबंधन में अभी तक सीट बंटवारे के बीच राजनीतिक दलों के बीच सहमति नहीं बन पाई है. कांग्रेस ने बिहार में 11 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का मन बना लिया है. इन सीटों में बेगूसराय और कटिहार जैसी लोकसभा सीट भी शामिल है. इन दोनों सीटों को लेकर राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस के बीच खींचतान लगातार जारी है लेकिन कांग्रेस भी कटिहार और बेगूसराय पर चुनाव लड़ने के लिए अडिग दिख रही है. महागठबंधन में खींचतान की वजह कांग्रेस के दो चेहरे बन रहे. पहला कन्हैया कुमार और दूसरा तारिक अनवर.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *