कैथोलिक डायसिस झाबुआ के रजत जयंती समारोह पर अखंड बाइबल पाठ का आयोजन। थांदला ….
प्रियांश डाबी झाबुआ से
, कैथोलिक डायसिस झाबुआ के स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने पर कैथोलिक डायसिस झाबुआ के बिशप पीटर खराड़ी के द्वारा रजत जयंती समारोह के घोषणा के बाद कैथोलिक डायसिस झाबुआ के थांदला चर्च के पल्ली पुरोहित फादर पीटर कटारा ने सहायक पल्ली पुरोहित असीम मिंज एवं फादर लुकास डामोर के सहयोग से अखंड बाइबल पाठ का आयोजन थांदला चर्च में रखा गया। संपूर्ण बाइबल के पुराना नियम उत्पत्ति ग्रंथ से लेकर मल आकी का ग्रंथ तक कुल 1064 अध्याय का पठन किया गया। तथा नया नियम से संत मति के सुसमाचार से लेकर प्रकाशना ग्रंथ तक256 अध्याय कुल 1320 अध्यायों पठन दिनांक 22 मार्च 2026 समय दोपहर 2.30 बजे प्रारंभ किया गया था जोकि दिनांक 27 मार्च 2026 प्रातः तड़के 12.15बजे समाप्त हुआ बजे संपन्न हुआ । इन 1320 अध्यायों के दिन रात पठन के दौरान 106 घंटे और 45 मिनट लगे। इस बाइबल पठन समारोह में पल्लीवासियों द्वारा भरपूर सहयोग दिया गया। विशेष कर पल्ली के युवक युवतियों एवं मास्टर राजू बारिया मास्टर पूनिया मास्टर विजय सिंगाड़िया तथा सिस्टर सेसना सिस्टर आइरिन सिस्टर मंजुला पल्ली की महिलाओं ने 24 घंटे उपस्थित होकर प्रसन्नता पूर्वक भाग लेकर सहयोग प्रदान किया। समापन के अवसर पर पल्ली पुरोहित फादर पीटर कटारा फादर असीम मिंज तथा फादर लुकास डामोर ब्रादर राजेश डामोर प्रियांश निनामा पीटर बवेरिया आनंद मईडा हमराज मेडा एंब्रोस पारंगी विनोद धानक डोनाल्ड खड़िया किशोर डामोर रेखा पारंगी टोनी रंजन निनामा श्रीमती अर्चना निनामा क्लाइमेंट गढ़वाल मैथिल गढ़वाल उपासना कटारा ममता राजू बारिया सिसल डामोर मथियास रावत राधु मुनिया पुष्पा गामड़ क्लेर आड़ उपस्थित होकर बाइबल पठन में भाग लिया।