म प्र राज्य कर्मचारी संघ झाबुआ का जिला अधिवेशन सम्पन्न*

0
IMG-20260328-WA0483(3)
Spread the love

*म प्र राज्य कर्मचारी संघ झाबुआ का जिला अधिवेशन सम्पन्न*


प्रियांश डाबी झाबुआ से

म प्र राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री श्री जितेंद्र सिंह के निर्देशानुसार म प्र राज्य कर्मचारी संघ झाबुआ का जिला अधिवेशन प्रदेश से नियुक्त निर्वाचन अधिकारी श्री मुकेश सेन संभागीय अध्यक्ष संभाग इंदौर की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।
अधिवेशन में मुख्य रूप से भारतीय मजदूर संघ के विभाग प्रमुख सौरभ पोरवाल, भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष मोहन प्रजापति, भारतीय मजदूर संघ के जिला महामंत्री मेहर सिंह, निर्वाचन अधिकारी मुकेश सेन, विजय शंकर मिश्रा जिला संयोजक इंदौर, राकेश परमार जिला संयोजक झाबुआ, गजराज दातला सह संयोजक झाबुआ एवं प्रकाश पालीवाल सह संयोजक झाबुआ एवं ब्लॉक/तहसील कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहें।
जिला अधिवेशन में जिला संयोजक राकेश परमार के द्वारा झाबुआ जिले के ब्लॉक एवं तहसील कार्यकारिणी पदाधिकारियों के निर्वाचन की घोषणा की गई। समस्त नवनियुक्त पदाधिकारियों का मुख्य अतिथियों के द्वारा स्वागत किया गया।
निर्वाचन अधिकारी मुकेश सेन के द्वारा सर्वसम्मति से निर्वाचित जिला पदाधिकारियों की घोषणा कर दायित्व सौंपा गया। जिलाध्यक्ष के पद पर गजराज दातला, जिला सचिव के पद पर प्रकाश पालीवाल एवं जिला कोषाध्यक्ष के पद पर पवन सिंह बिलवाल का निर्वाचन हुआ।
जिला अधिवेशन में सर्वानुमति से कार्यकारी जिलाध्यक्ष के पद पर संजय माथुर एवं जिला संगठन मंत्री के पद पर राकेश परमार का मनोनयन किया गया।
जिला अधिवेशन में ब्लॉक एवं तहसील पदाधिकारी संजय मखौड़, उदय सिंह बिलवाल, शैलेंद्र पंवार, गुलाबसिंह डावर, मुकेश राठौर, दिलीप ठाकुर, मनोज परमार, गेंदालाल गणावा, मुकेश पचाया, श्यामू गुड़िया, सुनील सिंगार, सत्य प्रकाश पाल, दिनेश चौहान आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *