जिले के उन्नीस मंडलों ने, 982,बुथो पर उत्साह से मनाया डाक्टर भीमराव अम्बेडकर का जन्मदिन* *जन्मदिन की पुर्व संध्या पर चलाया स्वच्छता अभियान

0
IMG-20240414-WA0009
Spread the love

*जिले के उन्नीस मंडलों ने, 982,बुथो पर उत्साह से मनाया डाक्टर भीमराव अम्बेडकर का जन्मदिन*
*जन्मदिन की पुर्व संध्या पर चलाया स्वच्छता अभियान*

 

नीलिमा डाबी

*झाबुआ* आधुनिक भारत के निर्माता संविधान शिल्पी भारत रत्न डाक्टर भीमराव अम्बेडकर की,133, जन्म जयंती जिला भाजपा एवं मंडलों द्वारा झाबुआ जिले के,982, बुथो सहित सम्पूर्ण जिले हर्षोल्लास से मनाई गई
उक्त जानकारी देते हुए जिला भाजपा मीडिया प्रभारी योगेन्द्र नाहर ने बताया प्रदेश संगठन से प्राप्त निर्देशानुसार बाबा साहेब डा भीमराव अम्बेडकर की जयंती की पुर्व संध्या पर जिला भाजपा एवं मंडलों द्वारा दिनांक ,13/04/2024,को,व्यापक स्वछता अभियान चलाया गया तथा स्मारकों, मंदिरों, सहित विभिन्न स्थानों पर जिला पदाधिकारियों, मंडल पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा स्वछता अभियान चलाया गया
इसी कड़ी में जिला भाजपा एवं नगर मंडल के संयुक्त तत्वावधान में आज जिला मुख्यालय स्थित अंबेडकर उधान में बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी का, 133, जन्मदिन भाजपा जिलाध्यक्ष भानु भुरिया के मार्गदर्शन में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ओमप्रकाश शर्मा, जिला पंचायत सदस्य बहादुर हटीला, जिला मिडिया प्रभारी योगेन्द्र नाहर, विधानसभा प्रभारी जितेंद्र शर्मा,जिला कार्यालय मंत्री मनोहर मोदी, जिला मंत्री विश्वनाथ सोनी, मनोज अरोड़ा,नगर मंडल अध्यक्ष अंकुर पाठक, के मुख्य आतिथ्य में मनाया गया इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ओमप्रकाश शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डाक्टर भीमराव अंबेडकर के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला इस अवसर पर, जिला मंत्री संगीता पलासिया, शांति बेन वसुनिया, शोभा कटारा, रमेश शर्मा, बबलू सकलेचा,अरुण नायक,राजु थापा, किशोर भाबोर,पियुष गादिया,अमीत शर्मा सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे सभा का सफल संचालन भुपेश सिगोड ने एवं आभार मनोहर मोदी ने व्यक्त किया इसी प्रकार सम्पूर्ण झाबुआ जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर बाबा साहेब भारत रत्न डाक्टर भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *