*झाबुआ* कुंदनपुर मंडल में पदाधिकारियों के रिक्त पदों पर मंडल महामंत्री व मंडल उपाध्यक्ष की नियुक्ति की गई है उक्त जानकारी देते हुए जिला भाजपा मीडिया प्रभारी योगेन्द्र नाहर ने बताया कि जिला संगठन प्रभारी हरिनारायण यादव के निर्देशानुसार, भाजपा जिलाध्यक्ष भानु भुरिया की अनुशंसा पर कुंदनपुर मंडल अध्यक्ष भारत सिंह मेड़ा ने युवा नेता जितेंद्र पंचाल को मंडल महामंत्री व रामेश्वर माली को मंडल उपाध्यक्ष नियुक्त किया है इन दोनों की नियुक्ति पर कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाइयां प्रेशित की है ।