लोकसभा निर्वाचन 2024 में 13 मई को प्रत्येक मतदाता की मतदान में भागीदारी हो

0
IMG-20240425-WA0047
Spread the love

लोकसभा निर्वाचन 2024 में 13 मई को प्रत्येक मतदाता की मतदान में भागीदारी हो

नीलिमा डाबी


लोकसभा निर्वाचन 2024 में 13 मई को प्रत्येक मतदाता की मतदान में भागीदारी की सुनिश्चितता हेतु जिला कलेक्टर व रिटर्निंग ऑफिसर झाबुआ नेहा मीना के द्वारा संपूर्ण जिले में मतदान के लिए जन_ जन तक जागरूकता लाने के लिए चलाए जा रहे विशेष गतिविधियों के तहत जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी व नोडल स्वीप जितेंद्र चौहान ,एसडीएम व सहायक रिटर्निंग ऑफिसर थांदला तरुण जैन के मार्गदर्शन में थांदला ब्लॉक के समस्त विभाग के अधिकारियों ,कर्मचारियों ,नगर के आम नागरिकों , विभिन्न समाज के समाज जनो ,पत्रकार गणों के द्वारा विशाल मशाल मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई,,जो दशहरा मैदान से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्गो से होती हुई पुरानी मंडी प्रांगण पर समाप्त हुई। मंडी प्रांगण पर एसडीएम तरुण जैन, एसडीओ पुलिस रवींद्र राठी,तहसीलदार अनिल बघेल, नायब तहसीलदार पलकेश परमार,बीईओ स्वरूप श्रीवास्तव ,सीएमओ राजकुमार ठाकुर, सीईओ जनपद देवेंद्र बरडिया ,बीआरसी संजय सिकरवार व अपार संख्या में उपस्थित पुरुष _ महिला अधिकारियों ,कर्मचारियों,समाजजनों , पत्रकार गणों के द्वारा *थांदला करेगा 100% मतदान* के लिए दीप प्रज्वलन कर मतदान जागरूकता के लिए शपथ ली।गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *