मतदाता जागरूकता रैली ,रंगोली, मतदान की शपथ व अन्य गतिविधि करवाकर की गई

0
IMG-20240426-WA0007
Spread the love

मतदाता जागरूकता रैली ,रंगोली, मतदान की शपथ व अन्य गतिविधि करवाकर की गई

नीलिमा डाबी

आज दिनांक 26.4.2024 को कलेक्टर महोदया नेहा मीना के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ (जिला नोडल स्वीप ) जितेंद्रसिंह चौहान सहायक रिटर्निग अधिकारी तरुण जैन, मेघनगर अनुविभागीय अधिकारी मुकेश सोनी के मार्गदर्शन में विकासखंड मेघनगर की ग्राम पंचायत नौगांवा में स्वीप कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मतदाता जागरूकता रैली, रंगोली प्रदर्शन, मतदाता जागरूकता गीत एवं सेल्फी प्वाइंट मतदान की शपथ, व्यंजन प्रतियोगिता आदि मतदान जागरूकता गतिविधियां की गई ‌। इस कार्यक्रम में सहायक आयुक्त आदिवासी विकास निशा मेहरा व विकासखंड मेघनगर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अंतर सिंह डाबर द्वारा उपस्थित सभी शासकीय कर्मचारी व महिला स्वयं सहायता की महिलाओं को मतदान के संबंध में जानकारी देकर प्रेरित किया गया कार्यक्रम के अंत में मतदाता जागरूकता की शपथ दिलवाई गई, तत्पश्चात मतदाता जागरूकता रैली नौगांवा में मतदाता जागरूकता नारे लगाते हुए निकाली गई।125 महिला स्वयं सहायता द्वारा व्यंजन प्रतियोगिता में भाग लिया जिसमें प्रथम स्थान मीरा महिला बचत समूह परमार फलिया नौगांवा व द्वितीय स्थान पर दुर्गा महिला बचत समूह नौगांवा (उमरदा) रहे। इस कार्यक्रम में जनपद शिक्षा केंद्र मेघनगर के समस्त अधिकारी कर्मचारी, स्वीप प्लान प्रभारी कन्हैया लाल बामनिया ,गीत गायक राजू कटारा ,नौगांवा प्राचार्य मनीष पालीवाल ग्राम नौगांवा के निवासी स्वयं सहायता समूह के सदस्य उपस्थित रहे। आभार प्रदर्शन खण्ड स्रोत समन्वयक महेश सोलंकी द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *