चैनपुरी माता मरियम मंदिर पर्व धूमधाम से मनाया गया।

0
IMG-20240506-WA0015
Spread the love

चैनपुरी माता मरियम मंदिर पर्व धूमधाम से मनाया गया।

नीलिमा डाबी

थांदला…..कैथोलिक डायसिस झाबुआ के थांदला चर्च में चैनपुरी माता मरियम का पर्व धूमधाम से मनाया गया। थांदला चर्च से एक किलोमीटर दूर स्थित माता मरियम के प्राचीन मंदिर पर थांदला चर्च परिसर से जुलूस ढोल के साथ नृत्य करते हुए निकाला गया। माता मरियम मंदिर पर पहुंचकर मिस्सा पूजा समारोह आयोजित किया गया। जिसमे मुख्य याजक बिशप पीटर रुमाल खराड़ी तथा बिशप उदयपुर देवप्रसाद गणावा उपस्थित थे। मुख्य प्रवच्क थे कैथोलिक डाइसिस झाबुआ के विकार जनरल फादर थोमस पी ए उन्होंने अपने प्रवचन में कहा कि हमे माता मरियम के गुणों को अपनाना चाहिए उन्होंने अपना जीवन ईश्वर को समर्पित किया उन्होंने कई दुखों का सामना करते हुए भी ईश्वर की स्तुति आराधना की ।मिस्सा पूजा समारोह में कुल मरियम भक्तों द्वारा 1345 मिस्सा अर्पित की गई। इस अवसर उदयपुर डाइसिस के बिशप देवप्रसाद गणावा ने कहा कि यह माता मरियम का मंदिर एक एतिहासिक प्राचीन मंदिर है जिसका निर्माण सन 1904 में फादर चार्ल्स के द्वारा तत्कालीन राजा उदय सिंग की आज्ञा से निर्मित किया गया था। यह इतिहास है इसे हमेशा याद रखना चाहिए। समारोह में प्रवेश नृत्यकी भी बालिकाओं द्वारा प्रस्तुति दी गई। पल्ली पुरोहित फादर पीटर कटारा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इससे पूर्व पल्ली सचिव राजेंद्र बारिया ने माता मरियम मंदिर के इतिहास की संक्षिप्त में व्याख्या की। राजू कटारा एवम उनके दल ने मिस्सा समारोह में सुमधुर भीली तथा हिंदी धार्मिक गीतों का संचालन किया।पल्ली परिषद के सदस्यों माता मारिया समिति के सदस्यों युवाओं प्रभु दासी एवम संत मैरिज कॉन्वेंट की सिस्टर द्वारा भी पर्व की सफलता के लिए सराहनीय कार्य किए । फादर बासिल डामोर ने कार्यक्रम का संचालन किया फादर पीटर कटारा ने आभार माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *