पारा लंबित गृहभाड़ा एरियर राशि के भुगतान एवं अध्यापक संवर्ग वेतनमान के सम्बंध में सौपा ज्ञापन केबिनेट मंत्री निर्मला भूरिया को सौपा ज्ञापन

0
IMG-20240615-WA0016
Spread the love

पारा
लंबित गृहभाड़ा एरियर राशि के भुगतान एवं अध्यापक संवर्ग वेतनमान के सम्बंध में सौपा ज्ञापन

केबिनेट मंत्री निर्मला भूरिया को सौपा ज्ञापन

नीलिमा डाबी


पारा। जिले के राम विकासखंड में कार्यरत अध्यापक संवर्ग शिक्षकों की लंबित मांगों को लेकर ट्राईबल वेलफेयर टीचर्स एसोसिएशन की ब्लॉक इकाई रामा ने जल गंगा संवर्धन कार्यक्रम हेतु पारा के ग्राम झुमका आई केबिनेट मंत्री निर्मला भूरिया को ज्ञापन सौंपा। संगठन के सदस्यों ने बताया कि माध्यमिक एवं प्राथमिक शिक्षकों का 1 जुलाई 2018 से 2020 तक कुल 23 माह *का* गृह भाड़ा एरियर राशि का भुगतान होना बाकी है। 2 वर्ष बीत जाने के बाद भी आज तक भुगतान नहीं हुआ है। जबकि इसके पूर्व के अधिकारियों को कई बार ज्ञापन के माध्यम से इस बाबत अवगत करवाया गया था। ज्ञापन के माध्यम से बताया गया की जिले के सभी 6 विकास खंडों राणापुर, रामा, पेटलावद, थांदला, मेघनगर तथा झाबुआ में कार्यरत प्राथमिक तथा उच्चतर माध्यमिक शिक्षकों के सेवा के 24 वर्ष पूर्ण होने के बाद भी द्वितीय क्रमोन्नति वेतनमान के आदेश जिले से आज तक जारी नही हुए हैं। जबकि जिले के माध्यमिक शिक्षकों के आदेश जारी किए जा चुके हैं। शिक्षक समूह द्वारा इसका लाभ दिए जाने की मांग भी की गई। मंत्री को ज्ञापन सौपने के दौरान ट्राइबल वेल फेयर टीचर्स एसोसिएशन के जिला महासचिव दिनेश चौहान, शंकर सिंह बामनिया, मगन डावर, केरम सिंह गाडरिया, दिनेश टांक, थान सिंह गाडरिया, संजय शर्मा, जयशंकर गौतम, गुलाब सिंह डावर, कमल सांखले, आशीष शर्मा, संजय श्रीवास्तव, कलम सिंह निनामा, चंदा परमार, रेखा चौहान तथा सोहाना शेख आदि शिक्षक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *