कन्या हायर सेकेण्डरी स्कूल खवासा में नवप्रवेशीत बच्चो को तिलक लगाकर प्रवेश उत्सव मनाया गया।।
नीलीमा डाबी
थांदला विकास खंड के शासकीय कन्या हायर सेकेंड्री स्कूल खवासा में कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना के आदेश एवम राज्य शिक्षा केंद्र के निर्देशानुसार स्कूल चले हम अभियान अंतर्गत दिनाक़ 18,जून 2024 को प्रवेश उत्सव ग्राम पंचायत खवासा की सरपंच श्रीमती गंगाबाई खराड़ी की अध्यक्षता में बालिकाओं को पुस्तके प्रदाय की गई। प्राचार्य एम. एस.राजपत द्वारा प्रारंभिक एवम माध्यमिक शिक्षा के लोकव्यापिकरण का मुख्य उद्देश्य 6 से 18 आयु वर्ग के सभी बच्चों को आयु के अनुरूप विद्यालय में प्रवेश शत प्रतिशत करवा कर गुणवता पूर्ण शिक्षा दिलवाना सुनिश्चित करने के बारे में समझाया । नव प्रवेशित बालिकाओं को तिलक लगा कर प्रवेश दिया गया। विद्यालय के उच्च माध्यमिक शिक्षक प्रेमप्रकाश डामोर, श्रीमती ब्रजबाला शर्मा प्रकाश भूरिया, प्रवीण वर्मा , सकारिया सिंगार , दिनेश भाभर ,साक्षरता सह समन्वयक बलवीरसिंह डामर , जनशिक्षक प्रभु कटारा, रायसिंह मईडा ,श्रीमती लीलावती मुनिया, मोहनलाल वर्मा ,शंकरलाल पवार, एवम पालकगण उपस्थित रहे ।