शा. उ. मा. वि. नोगांवा में स्कूल चले अभियान का आयोजन
निलिमा डाबी
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नोगांवा18 जून 2024 से 20 जून2024 तक स्कूल चले हम अभियान प्रवेश उत्सव के रूप में आयोजित किया जा रहा है इसके अंतर्गत पहले दिन 18 जून को नायब तहसीलदार श्रीमती मृदुला सचवानी की उपस्थिति में विद्यार्थियों का तिलक लगाकर एवं पुष्पा हार से स्वागत किया गया इसके पश्चात विद्यालय में उपस्थित विद्यार्थियों को निशुल्क पाठ्य पुस्तक वित्तरित की गई एवं सत्र 2023 24 में बोर्ड परीक्षा में उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया संस्था प्राचार्य मनीष पालीवाल द्वारा विद्यार्थियों को शैक्षिक सत्र 2024 -25 की आगामी गतिविधियों की जानकारी दी गई जिला प्रशासन की ओर से उपस्थित नायब तहसीलदार श्रीमती मृदुला सचवानी ने विद्यार्थियों से प्रेरक संवाद कर बड़ा लक्ष्य बनाकर उसे प्राप्त करने हेतु लगातार प्रयास करने एवं विद्यालय में नियमित रूप से उपस्थित रहने हेतु प्रेरित किया इसी कड़ी में विद्यालय में दिनांक 20 जून को भविष्य से भेंट कार्यक्रम अंतर्गत जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में पालकों को माननीय मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री के संदेश का वितरण कर विद्यार्थियों को विद्यालय में नियमित उपस्थिति हेतु प्रयास किए जाएंगे।।