कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण हेतु अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा की बैठक आयोजित

0
oppo_0

oppo_0

Spread the love

*कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण हेतु अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा की बैठक आयोजित*

निलीमा डाबी

oppo_0

आज दिनांक 07 जुलाई 2024 को झाबुआ में अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों एवं मोर्चा के घटक संगठनों के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें मोर्चा के जिलाध्यक्ष गजराज दातला, पटवारी संघ के उप-प्रांताध्यक्ष अखिलेश मूलेवा, वन कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष राजेंद्र अमलियार, राज्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष राकेश परमार, जिला सचिव प्रकाश पालीवाल, मध्य प्रदेश शिक्षक संघ के जिला सचिव अनिल कोठारी, राजस्व निरीक्षक संघ के जिलाध्यक्ष मुन्नालाल वास्कले, मध्य प्रदेश लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ के प्रांतीय सचिव अशोक चौहान, कार्यकारी जिला अध्यक्ष सुनील शुक्ला, शासकीय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष संजय सिकरवार, मोर्चा के राणापुर तहसील अध्यक्ष दिलीपसिंह चंदेल, आईटीआई तकनीकी संघ के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह बारिया, आजाद अध्यापक शिक्षक संघ के जिला पदाधिकारी कमेश बिलवाल, मोर्चा के झाबुआ के तहसील अध्यक्ष महेंद्र कछावा आदि उपस्थित थे।
उपस्थित पदाधिकारियों ने बताया कि शासन निर्देशानुसार प्रति 3 माह में जिलास्तरीय संयुक्त परामर्श दात्री समिति की बैठक आयोजित किए जाने के शासन निर्देश है, किंतु विगत 2 वर्षो से जिले में जिला स्तरीय संयुक्त परामर्श दात्री समिति की बैठक आयोजित नही होने से कई विभागों में कर्मचारियों की समस्याओं का निराकरण नहीं हो पा रहा है, जिसके कारण जिले के कर्मचारी आक्रोशित है। कर्मचारियों की उचित समस्याओं का निराकरण करवाये जाने के संबंध आगामी रणनीति तय करने हेतु दिनांक 17 जुलाई 2024 को जिले के सभी कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *