पेटलावद उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत संकुल सह समन्वयक की बैठक संपन्न।

0
IMG-20240708-WA0046
Spread the love

पेटलावद उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत संकुल सह समन्वयक की बैठक संपन्न।

नीलिमा डाबी


जिले में चल रहे उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम कलेक्टर नेहा मीना के निर्देशन मुख्य कार्यपालन अधिकारी जितेंद्र सिंह चौहान के‌ निर्देशन मे
‌ पेटलावद बी आर सी ‌ रेखा गिरि एवम ब्लॉक साक्षरता प्रभारी मेजर राठौर द्वारा पेटलावद ब्लॉक के समस्त संकुल सह समन्वयकों की बैठक आयोजित कर दिशा निर्देश दिए और समस्त संकुल की सर्वे रिपोर्ट की प्रगति की समीक्षा की गई।दिनांक 15 /07/24 तक समस्त असाक्षरों का सर्वे कर ऑनलाइन पोर्टल पर एंट्री करने व नियमित रूप से कक्षा संचालन करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही कहा कि संकुल स्तर पर संस्था प्रमुख अक्षर साथी की बैठक बुलाकर सर्वे कार्य की समीक्षा कर 15/07/24 तक कार्य पूर्ण करें। बीआरसी मेम द्वारा कहा गया कि सह समन्वय साथी कक्षाओ को नियमित रूप से अवलोकन करें और अक्षर साथी के सहयोग से नियमित कक्षा संचालित करवाए और जिला प्रोढ अधिकारी श्री जगदीश सिसौदिया जी के मार्ग दर्शन में कार्य करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *