एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत फ्लावरलेट इंग्लिश एकेडमी स्कूल परिसर में वृक्षारोपण किया गया।

0
IMG-20240713-WA0025
Spread the love

एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत फ्लावरलेट इंग्लिश एकेडमी स्कूल परिसर में वृक्षारोपण किया गया।

नीलिमा डाबी

थांदला। दिनांक 13/07/2024 शनिवार फ्लावरलेट इंग्लिश एकेडमी एकैडमी स्कूल द्वारा विद्यालय में पालक – शिक्षक बैठक का आयोजन किया गया है। तत्पश्चात वन विभाग टीम द्वारा चलाए जा रहे एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत विद्यालय परिसर के चारों ओर पालकों, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं वन विभाग टीम द्वारा वृक्षारोपण कर अभियान को आगे बढ़ाया गया। वन विभाग टीम की ओर से दिनेश कुमार मौर्य ( रेंजर ) थांदला द्वारा सांसे हो रही कम आओ मां के नाम एक पेड़ लगाए हम की पंक्तियों के साथ सभी को अपने आसपास ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने का आग्रह किया। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधक फादर जॉर्ज कीडगन द्वारा विभाग से पधारे वनरक्षक मंजी मेड़ा मीकू डामोर एवं समस्त पालकों शिक्षकों ,विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विद्यालय प्राचार्य सिस्टर जीनो सभी पालक, शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *