*भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) के संबंध में वीसी के माध्यम से की जिलेवार समीक्षा*
प्रियांश डाबी झाबुआ से
झाबुआ ,19 नवम्बर 2025। भारत निर्वाचन आयोग की निदेशक श्रीमती शुभ्रा सक्सेना द्वारा आज प्रदेश के सभी जिलों के कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, मध्यप्रदेश श्री संजीव कुमार झा भी उपस्थित रहे। बैठक में प्रदेश में चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) 2026 की जिलेवार प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।आयोग द्वारा एन्यूमरेशन फॉर्म के वितरण के उपरांत बीएलओ ऐप पर डिजिटाइजेशन की गति को और अधिक बढ़ाने के निर्देश दिए गए। जिन जिलों द्वारा अच्छा कार्य किया जा रहा है। उसी अनुरूप अन्य जिले भी कार्य कर प्रगति लाए। कार्ययोजना बनाकर लक्ष्य पूर्ति के निर्देश दिए। SIR के कार्य को गंभीरता पूर्वक ले। प्रतिदिन मॉनिटरिंग करें। जिन जिलों की प्रगति संतोषजनक नहीं थी नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्हें अपने कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी भोपाल द्वारा प्रदेश के टॉप 6 बीएलओ जिन्होंने अच्छा कार्य किया हैं उन्हें प्रशस्ति पत्र से सम्मत किया । बीएलओ अच्छा कार्य कर रहे हैं उन्हें प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया साथ ही उन्होंने किस प्रकार से कार्य किया वह भी जाना व अन्य को भी इसी तरह कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया। बैठक में जिले से कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नेहा मीना वर्चुअली जुड़े। कलेक्टर नेहा मीना द्वारा वीसी के पश्चात सभी निर्वाचन रजिस्ट्री अधिकारियों को प्रतिदिन का लक्ष्य निर्धारित कर कार्यवाही सुनिश्चित कर कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए। ईआरओ को निर्देशित किया कि जो बीएलओ अच्छा कार्य कर रहे हैं उन्हें सम्मानित करे तथा उनके नाम जिला स्तर पर भेजे जाए। कलेक्टर द्वारा कहा गया कि जिले की विधानसभा के कुछ बूथ आलीराजपुर जिले में भी आते है उन पर भी कार्य करे। जो निर्वाचन कार्य में सहयोग ना करे उन पर कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए । इस दौरान अपर कलेक्टर श्री सी.एस. सोलंकी, सहायक कलेक्टर श्री आशीष कुमार, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विजय कुमार मंडलोई, मास्टर ट्रेनर्स एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।