सिस्टर आराधना काअपने गृह ग्राम पहुंचने पर भव्य स्वागत।
प्रियांश डाबी थांदला से
थांदला….नगर से 8किलो मीटर दूर ग्राम
झापादारा अपने गृह निवास से सिस्टर बनने के बाद प्रथम बार पहुंचने पर परिजनों और अपने गांव के लोगों ने सिस्टर आराधना निनामा f S M A का भव्य स्वागत किया। सिस्टर आराधना प्रेम प्रकाश निनामा और श्रीमती संगीता की सुपुत्री है। उन्होंने प्राथमिक शिक्षा स्थानीय संत माइकल हाई स्कूल से प्राप्त कर अलीगढ़ जयपुर महू सिमरोल आदि स्थानों पर उच्च शिक्षा की पढ़ाई और अधायमिक साधना करते हुए कठिन तपस्या एवम् आज्ञा पालन का मार्ग अपनाते हुए चार साल तक अपनी पढ़ाई पूर्ण की और अंततः प्रथम व्रत धारण कर आज्ञा पालन ब्रह्मचर्य और परिग्रह का संकल्प लेकर सिस्टर बनी। इस अवसर पर मिस्सा पूजा समारोह आयोजित किया गया जिसके मुख्य याजक थे कैथोलिक डायसिस झाबुआ के बिशप पीटर खराड़ी उन्होंने सिस्टर आराधना निनामा को शुभ कामनाएं दी और धर्म संघीय जीवन एक आदर्श जीवन जीते हुए दूसरों के लिए एक प्रेरणा बने ऐसी कामना की । मिस्सा पूजा समारोह के मुख्य प्रवचक युवाओं के निर्देशक फादर विशाल ने कहा कि सिस्टर आराधना के जीवन में कई उतार चढ़ाव आएंगे कई कष्ट परेशानियां दुख तकलीफ आएंगे लेकिन आपको धैर्य के साथ ईश्वर को समर्पित करते हुए ईश्वर से प्रार्थना अनुनय विनय करते हुए अपने जीवन के सभी समस्यायों का हल ढूंढे और आपको मिल जाएगा ।संघीय जीवन में प्रार्थना अटूट आस्था है प्रार्थना हमारी सांस की भांति होना चाहिए जहां सांस रुकी हमारा जीवन भी समाप्त हो जाता है । मिस्सा पूजा में बिशप पीटर खराड़ी के अलावा फादर जाम्मू कटारा फादर पौल निनामा फादर अभिषेक चरपोटा फादर मनीष खड़िया फादर विशाल मॉल डिक्क न सुनील गेरवाल उपस्थित थे। साथ ही मैरिज कॉवेंट मिशन हॉस्पिटल प्रभारी सिस्टर दिव्या सुपीरियर सिस्टर अलका सिस्टर डॉक्टर प्रीति तथा अस्पताल स्टाफ ने सिस्टर आराधना निनामा का स्वागत किया। सिस्टर आराधना ने भी अपने जीवन के अनुभव बताए। समारोह में बालिकाओं द्वारा नृत्य की प्रस्तुति दी गई प्रभारी पल्ली पुरोहित फादर अभिषेक चरपोटा ने सभी का आभार माना।