झाबुआ पुलिस की त्वरित कार्रवाई: पत्नी की हत्या करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

0
IMG-20260511-WA0406(5)
Spread the love

झाबुआ पुलिस की त्वरित कार्रवाई: पत्नी की हत्या करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

नीलिमा डाबी 

दिनांक: 11 मई 2026

झाबुआ पुलिस अधीक्षक श्री देवेन्द्र पाटीदार के निर्देशन में थांदला पुलिस ने ग्राम सेमलपाड़ा में हुई वृद्ध महिला की हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

घटना का संक्षिप्त विवरण

दिनांक 08.05.2026 को थाना थांदला पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम सेमलपाड़ा में खीमाबाई पति दौला मईड़ा (उम्र 65 वर्ष) का शव उनके घर के आंगन में खाट पर पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई।

जांच एवं खुलासा

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा एसडीओपी थांदला एवं थाना प्रभारी को त्वरित कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया।

विवेचना के दौरान डॉक्टरों के पैनल द्वारा दी गई शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में यह स्पष्ट हुआ कि मृतका के शरीर पर गंभीर मारपीट के निशान पाए गए थे, जिससे उसे गहरा सदमा (Shock) लगा और उसकी मृत्यु हो गई।

जांच एवं परिजनों तथा चश्मदीद साक्ष्यों के बयानों से यह तथ्य सामने आया कि दिनांक 07.05.2026 को शाम करीब 05:00 बजे से 07:00 बजे के बीच पति-पत्नी के मध्य विवाद हुआ था। विवाद के दौरान आरोपी पति दौला पिता सड़िया मईड़ा निवासी सेमलपाड़ा द्वारा बांस के डंडे से मृतका के मुंह, कंधे, कलाइयों एवं शरीर के अन्य संवेदनशील हिस्सों पर क्रूरतापूर्वक हमला किया गया था।

थाना प्रभारी अशोक कनेश के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। साक्ष्यों की पुष्टि होने पर आरोपी दौला पिता सड़िया मईड़ा, निवासी सेमलपाड़ा के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103 (1) के तहत हत्या का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।

सराहनीय भूमिका :

थाना प्रभारी अशोक कनेश, उपनिरीक्षक राजाराम भगोरे, उपनिरीक्षक डोली गिरी ,सहायक उपनिरीक्षक शैलेंद्र शुक्ला, प्रधान आरक्षक राजेंद्र रावत, आरक्षक 618 अनिल परमार, आरक्षक 442 राहुल जमरा,आरक्षक 440 पुखराज ,आरक्षक 673 जितेश एवं आरक्षक अखिलेश की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *