मतदाता शपथ व मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई

0
IMG-20240403-WA0000
Spread the love

मतदाता शपथ व मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई

नीलिमा डाबी

आज दिनांक 2/04/2024 को कलेक्टर महोदया के निर्देशन एवं सीईओ महोदय जिला पंचायत (जिला नोडल स्वीप) ,अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री अनिल कुमार राठौर के मार्गदर्शन में विकासखण्ड पेटलावद की ग्राम पंचायत बरवेट में लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में स्वीप कार्यक्रम के अन्तर्गत मतदाता जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें ग्राम पंचायत में मेहंदी प्रदर्शन, रंगोली प्रदर्शन, मतदाता जागरूकता शपथ एवं मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई , 85उम्र के मतदाता और दिव्यांग मतदाता जनों का पुष्प माला से स्वागत किया गया साथ ही 85से अधिक उम्र के मतदाता का घर घर जाकर आगामी लोकसभा चुनाव में मतदान हेतु प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में नोडल अधिकारी रेखा गिरि, प्रिंसीपल मोतीराम मालवीय, बी ए सी सोलंकी, जन शिक्षक अमृत लाल पाटीदार, रामेश्वर पाटीदार, लोकेंद्र वैरागी,समस्त बीएलओ अन्य विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी और बरवेट के निवासी, स्वयं सहायता समूह के सदस्य उपस्थित रहे । पेटलावद सीईओ राजेश दीक्षित सर के दिशा निर्देश अनुसार कार्यक्रम आयोजित किया गया, कार्यक्रम के अंत में बीआरसी श्रीमती रेखा गिरि द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित समस्त जन को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *