सुगम समावेशी मतदान पर आधारित प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का आयोजन* *बच्चों से मिलने वाली ऊर्जा, हमें ऊर्जावान बनाती है – कलेक्टर*

0
IMG-20240413-WA0028
Spread the love

*

सुगम समावेशी मतदान पर आधारित प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का आयोजन*

*बच्चों से मिलने वाली ऊर्जा, हमें ऊर्जावान बनाती है – कलेक्टर*

निलीमा डाबी

झाबुआ 13 अप्रैल, 2024। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नेहा मीना और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत और स्वीप नोडल श्री जितेन्द्रसिंह चौहान की अध्यक्षता में सी.एम.राइज स्कूल झाबुआ में सत्र 2024-25 का प्रवेशोत्सव मतदाता जागरूकता की थीम पर आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में कलेक्टर द्वारा रंगोली और चित्रकला का अवलोकन किया गया और एक बालिका द्वारा बनायी रंगोली को देखकर कलेक्टर ने कहा जो रंगोली दिव्यांगजनों, वृद्धजनों और आम मतदाताओं का प्रतिनिधित्व कर रही है, वह सुगम समावेशी मतदान की भावना को इंगित कर रही है। जागरूकता कार्यक्रम में स्कूली छात्र छात्राओं द्वारा भीली बोली में लघु नाटक और लघु नृत्य प्रस्तुत कर मतदान के महत्व को बताया वही एक छात्रा द्वारा भाषण के माध्यम से मतदान में सक्रिय भागीदारी निभाने को जागरूक किया गया।
कलेक्टर ने स्कूली छात्र छात्राओं के द्वारा की गयी विभिन्न गतिविधियों की प्रशंसा की और कहा गया कि आप बधाई के पात्र है जो इतनी कम आयु में आम जन को जागरूक करने का बीड़ा उठा रहे हो। इसी के साथ कलेक्टर ने छात्र – छात्राओं को जीवन में शिक्षक और अनुशासन के महत्व को समझाते हुए मानसिक और शारीरिक अनुशासन दोनो को आवश्यक बताया। उन्होंने बताया कि जीवन में ऐसी गतिविधियों में भाग लेने से ही व्यक्तित्व का चतुर्मुखी विकास होता है जो जीवन में हर क्षण उपयोगी होता ही इसी के साथ विद्यालय के प्राचार्य और स्टॉफ को सराहनीय प्रयास के लिए बधाई दी।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि हमारा भविष्य उज्ज्वल हाथो में है जो लोकतांत्रिक देश में मतदान जागरूकता में बढ़ चढ़कर के हिस्सेदारी कर रहा है और बच्चों के इन्ही छोटे छोटे प्रयासों से समाज में सकारात्मक बदलाव आता है।
इस दौरान डिप्टी कलेक्टर और सहायक नोडल स्वीप श्रीमती रीतिका पाटीदार,सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्रीमती निशा मेहरा, प्राचार्य श्री हरीश कुंडल, उप प्राचार्य अजय कुशवाहा और समस्त स्टॉफ उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *