आनंद सभा का एकदिवसीय अल्पविराम परिचय जनपद सभा कक्ष थांदला मे हुआ व मतदाता जागरूकता की शपथ ली गई
नीलिमा डाबी
आनंद सभा का एकदिवसीय अल्पविराम परिचय जनपद सभा कक्ष थांदला जिला झाबुआ में दिनांक 27.4.2024 को मतदाता जागरूकता अभियान शपथ व स्व सहायता समूह द्वारा रुचिकर भोजन के साथ आनंद सभा का अल्पविराम परिचय कार्यक्रम आयोजित किया गया राज्य आनंदम संस्थान के मास्टर ट्रेनर बलवीर सिंह डामर ने आनंदम अल्पविराम कार्यक्रम से परिचय करवाया समूह से संवाद किया अल्पविराम में शांत समय लेकर अंतरात्मा की आवाज सुनना अनुसरण कर पाने में अल्पविराम की सार्थकता को प्रेरणा दाई कहानी सुनाईबिना किसी भेदभाव घृणा क्रोध व जलन की भावना का त्याग और प्रेम से शांतिपूर्वक खुश रहना जीवन जीने की कल को आनंद में बनाना श्री डामर ने प्रेरणादाई कहानी सुनाई मास्टर ट्रेनर श्रीमती कमला पलिया द्वारा स्व सहायता समूह की महिलाओं से चर्चा कर जीवन में खुश रहने के उपाय के बारे में बताया झाबुआ जिले की आनंदम टीम श्री अनिल शर्मा मास्टर ट्रेनर श्रीमती कमला पलिया नाथूलाल मुनिया आनंदम सहयोगी सभी ने सहभागिता की ।इस अवसर पर जिला नोडल जिला पंचायत, तहसीलदार ,beo brc , समस्त जनशिक्षक उपस्थित रहे ।