मतदाता जागरूकता अभियान रैली, पीले चावल व अन्य गतिविधि करके किया।।
निलीमा डाबी
आज दिनांक 1/05/2024 को कलेक्टर महोदया नेहा मीना के निर्देशन एवं सीईओ महोदय जिला पंचायत (जिला नोडल स्वीप) श्री जितेंद्र चौहान,अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री तरुण जैन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी थांदला के मार्गदर्शन में खण्ड शिक्षा अधिकारी स्वरूप श्रीवास्तव बी आर सी संजय सिकरवार विकासखण्ड थांदला के सभी विभागों के संयुक्त प्रयास से विकासखंड के 7 ग्राम पंचायत का काकनवानी हरी नगर परवलिया खजूरी सेमलिया चैनपुरा खवासा एवं नरेला में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत मतदान का प्रतिशत बढ़ाने हेतु मतदाताओं को जागरूक करने हेतु अभियान चलाया जा रहा है आज इन पंचायत में मतदाता जागरूकता के तहत रंगोली प्रदर्शन शपथ दिलवाना नारा लेखन जागरूकता रैली निमंत्रण पत्र एवं पीले चावल से आदि गतिविधियों के माध्यम से जागरूक करने का कार्य किया गया कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला एवं पुरुषों ने अपनी भागीदारी दी मतदाता जागरूकता अभियान 1 तारीख से 9 तारीख तक नियमित रूप से संचालित किया जावेगा जिसमें विकासखंड की सभी ग्राम पंचायत तक पहुंच बनाकर मतदाताओं को जागरूक करने का कार्य किया जाएगा।