थांदला। नगर मे भगवान परशुराम जन्मोत्सव धुमधाम से मनाया गया।

0
IMG-20240511-WA0049
Spread the love

थांदला। नगर मे भगवान परशुराम जन्मोत्सव धुमधाम से मनाया गया।

नीलिमा डाबी

शुक्रवार को ब्राहमण समाज द्वारा अक्षय तृतीया के अवसर पर भगवान परशुराम के जन्मोत्सव के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये। सर्व ब्राहमण समाज द्वारा विवेकानंद कालोनी स्थित मनकामनेष्वर महादेव मंदिर आयोजन किया जहाॅ पर पं. मनोज उपाध्याय व जयेन्द्र तिवारी ने भगवान परशुराम का पूजन अभिषेक किया। सायंकाल मंदिर परिसर मे महिला मंडल द्वारा भजन कीर्तन के साथ गरबा रास किया गया तत्पष्चात महाआरती सम्पन्न हुई। कार्येकम मे समाज के वरिष्ठ पं. नारायण भटट ,पं. लालंषकर उपाध्याय का सम्मान किया गया। समाज के वरिष्ठ ओमप्रकाष भटट ने समाजजनो को संबोधित कर भगवान परशुराम के बारे अवगत करवाते हुवे मातृभक्त भगवान परषुराम की महिमा का मंडन किया। इस अवसर पर सर्व ब्राहमण समाज के सभी विप्रजन तथा महिला षक्ति उपस्थित थी। कार्यक्रम मे पं प्रदीप त्रिपाठी, विजय जोषी,राजेन्द्र भटट, अक्षय भटट, नितिन भटट, मनोज चर्तुवेदी , नीरज जानी ,संजय मौड का सराहनीय सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *