संसदीय क्षेत्र रतलाम में औसत 72.76% मतदान* *जिला झाबुआ में औसत 72.43% मतदान*
*संसदीय क्षेत्र रतलाम में औसत 72.76% मतदान*
*जिला झाबुआ में औसत 72.43% मतदान*
नीलिमा डाबी
झाबुआ 13 मई, 2024। लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिये झाबुआ जिले की सभी 3 विधानसभा क्षेत्रों के लिये मतदान का सिलसिला प्रात 07 बजे से लगातार जारी रहा। मतदान केंद्रों में किये जा रहे मतदान के प्रतिशत की जानकारी संकलित करने के लिये पॉलीटेक्निक कॉलेज झाबुआ में कम्युकिशेन सेंटर स्थापित किया गया था। जिसमें मतदान शुरु होने से हर दो घंटे में मतदान प्रतिशत की विधानसभावार जानकारी संकलित कर निर्वाचन आयोग को भेजी गई। जिला निर्वाचन कार्यालय के कम्युनिकेशन दल से प्राप्त जानकारी के अनुसार झाबुआ जिले में शाम 6 बजे तक किये गये मतदान के अनुसार विधानसभा क्षेत्र झाबुआ में 68.35, थांदला में 74.40, पेटलावद में 75.06, अलीराजपुर में 68.79, जोबट में 65.06, रतलाम ग्रामीण में 80.51, रतलाम शहरी 71.30, सैलाना में 83.84 प्रतिशत मतदान हुआ। संसदीय क्षेत्र रतलाम में औसत मतदान 72.76% प्रतिशत हुआ ।मतदान के प्रतिशत के वास्तविक आंकड़े पीठासीन अधिकारी की डायरी से संकलित कर ही प्राप्त किये जा सकेंगे।
