त्रृतीय वर्षगांठ निमित्त श्री योगेश्वर धाम पर* *ध्वजारोहण, महाआरती सम्पन्न

0
IMG-20240522-WA0006
Spread the love

*त्रृतीय वर्षगांठ निमित्त श्री योगेश्वर धाम पर*
*ध्वजारोहण, महाआरती सम्पन्न*

नीलीमा डाबी

 

*झाबुआ* श्री योगेश्वर धाम स्थित मध्यप्रदेश के एक मात्र पश्चिम मुखी श्री योगेश्वर महादेव मंदिर पर मंदिर की त्रृतीय वर्षगांठ निमित्त महाआरती व ध्वजारोहण किया गया उक्त जानकारी देते हुए नवकार संयोजक कारसेवक, श्री योगेश्वर महादेव मंदिर संस्थापक योगेन्द्र नाहर ने बताया कि
महान चमत्कारी ज्योतिर्लिंग स्वरूप श्री योगेश्वर धाम स्थित श्री योगेश्वर महादेव मंदिर पर प्रातः 09, बजे श्री योगेश्वर महादेव का अष्टद्रव्य से अभिषेक किया गया तत्पश्चात ध्वजारोहण एवं महाआरती के लाभार्थी मोहनबाई सोहनलाल नाहर परिवार के वितराग, सहयोग ,एडवोकेट चिराग, देवेन्द्र कुमार नाहर द्वारा पुर्ण विधी विधान से अष्टद्रव्य से ध्वज पुजन कर मंदिर के उच्च स्थान पर सैकड़ों नर ,नारीयो की उपस्थिति एवं गगनभेदी जयकारों के बीच ध्वजारोहण किया गया ध्वजारोहण के पश्चात देवाधिदेव भगवान श्री योगेश्वर महादेव भोलेबाबा की महाआरती उतारकर महाप्रसादी का वितरण किया गया तथा शाम पांच बजे श्री योगेश्वर महादेव का आकर्षक श्रंगार कालोनी की प्रियंका पंवार द्वारा किया जाकर रात्रि साढ़े सात बजे श्री योगेश्वर महादेव भोलेबाबा की महाआरती उतारकर कार्यक्रम को सम्पन्न किया गया सम्पूर्ण आयोजन में कालोनी की अरुणा चतुर्वेदी, उमा पंवार, वरिष्ठ श्री मती सिकरवार, टिना नाहर, शशि गुप्ता, तिवारी आंटी, प्रिती गुप्ता, का सराहनीय सहयोग रहा जिसके लिए मंदिर समिति द्वारा उनका आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *