मोदी जी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर* *भाजपा का ऐतिहासिक आनंद उत्सव आतिशबाजी एवं मिठाईयां वितरित कर मनाया गया*

0
IMG-20240610-WA0000
Spread the love

*मोदी जी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर*

*भाजपा का ऐतिहासिक आनंद उत्सव आतिशबाजी एवं मिठाईयां वितरित कर मनाया गया*

*जिला अध्यक्ष भुरिया के नेतृत्व में पूरे जिले में मना जश्न*

नीलिमा डाबी

झाबुआ। भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय संगठनात्मक निर्देशानुसार,भारत के लोकप्रिय नेता आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के आज 9 जून,रविवार को शाम 7:15 बजे तीसरी बार प्रधानमंत्री की शपथ लेने के उपलक्ष्य में आज जिला भाजपा कार्यालय पर एक विशेष आनंद उत्सव भाजपा जिलाध्यक्ष भानु भुरिया के मार्गदर्शन में तथा जनसंघ के वरिष्ठ नेता मगनलाल गादिया प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ओमप्रकाश शर्मा जिला भाजपा मीडिया प्रभारी योगेन्द्र नाहर जिला मंत्री संगीता पलासिया विश्वनाथ सोनी , युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष कुलदीप चोहान,मंडल अध्यक्ष अंकुर पाठक के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया इस अवसर पर किशोर भाबोर, राजेश थापा रवि सुर्यवंशी, स्म्रती भट्ट, रतनी भगोरा सावित्री बारिया,शोभा कटारा यशवंत भंडारी, दिलीप वसुनिया, अरुण नायक, बबलू सकलेचा, भुपेश सिगोड, अजय डामोर, शांति बेन वसुनिया,कोकिला भाबर,राजु अजनार, प्रियांशु परमार, धर्मेश बामनिया,यश‌ बैरागी, अनिल, सहित सैकड़ों जैष्ठ श्रेष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारीओ सहित नागरिकों की गरिमामय उपस्थिति रही कार्यक्रम के अन्तर्गत जोरदार आतिशबाजी एवं मिठाईयां वितरित की गई।
भारतीय इतिहास में विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के ऐतिहासिक तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने अवसर पर पूरे जिले में हर्षोल्लास एवं विजय आनंद उत्सव का माहौल बना हुआ है।
भाजपा जिला अध्यक्ष भानु भुरिया ने ने बताया कि जिले के सभी 19, मंडलों तथा प्रत्येक बूथ स्तर पर भव्य आनंद उत्सव समारोह आयोजित किए गए हैं।
इन समारोहों में आतिशबाजी, मिठाइ वितरण के माध्यम से जश्न मनाया गया।
यह आयोजन भारतीय जनता पार्टी की एकता, अनुशासन और समर्पण का प्रतीक बनेगा और इस ऐतिहासिक क्षण को हर नागरिक के लिए यादगार बनाएगा।
समारोह के दौरान भारतीय जनता पार्टी के जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी , एवं कार्यकर्ताओं, समर्थको द्वारा एक दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं देकर खुशियां मनाई गई
यह आयोजन न केवल पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए, बल्कि आम जनता के लिए भी एक महत्वपूर्ण और उल्लासपूर्ण क्षण साबित हुआ है। भारतीय जनता पार्टी के इस भव्य आनंद विजय उत्सव में पार्टी पदाधिकारियों द्वारा सभी नागरिकों पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का हार्दिक स्वागत किया गया ताकि सभी मिलकर इस ऐतिहासिक क्षण का आनंद ले सकें और राष्ट्र के प्रति अपने समर्पण को मजबूत कर सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *