विकास खंड थांदला में उल्लास नवभारत साक्षरता की बैठक संपन्न
नीलीमा डाबी
संकुल केंद्र बालक थांदला व कन्या संकुल थांदला की विकास खंड थांदला बी.ई. ओ.कार्यालय में आज उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम अंतर्गत कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना के आदेशानुसार ,,विशेष सर्वे अभियान ,,साक्षरता कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु संकुल स्तरीय बैठक जिला प्रोड नवभारत साक्षरता अधिकारी जगदीश सिसोदिया थांदला विकास खंड शिक्षाधिकारी स्वरुप श्रीवास्तव थांदला बी आर सी संजय सिकरवार के मार्गदर्शन में आयोजन किया गया। 1जून से 15 जून के मध्य समय सीमा में समस्त शासकीय विद्यालयों के शिक्षक,स्थानीय शिक्षित ,छात्र छात्रों ,,,अक्षर साथियों,, की टीम के साथ असाक्षरो का सर्वे कार्य NILP ऐप में ऑन लाइन एवम ऑफ़ लाइन करने के बारे में बताया गया जगदीश सिसोदिया द्वारा बताया गया कि हमें प्रत्येक फलिये जाना है प्रत्येक गांव जाना है और हमारे निरक्षर भाई बहन काका काकी सभी का सर्वे कर उन्हें साक्षर करना है थांदला ब्लॉक समन्वयक अनिल शर्मा और सह समन्वयक राकेश डाबी नियाज द्वारा शिक्षकों को मोबाइल में nilp एप इंस्टॉल कर स्वयं की यूनिक आईडी एवम पासवर्ड से लॉगिन करवाया । राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल के दिशा निर्देशानुसार करने के संबंध में बताया गया इस अवसर पर सह समन्वयक बलवीर सिंह डामोर इदरीश सर राजहिंग प्रेमसिंग प्रशांत सिंघाड़ हेमसिंह आदि सह समन्वयक उपस्थित थे व संयम शर्मा आनंद पणदा बिंदु पवार एवं संस्था प्रमुख अक्षर साथी उपस्थित थे।