पेटलावद में शिक्षकों को FLN के उद्देश्य को पूरा करें 5 दिवसीय प्रशिक्षण। दिया जा रहा है।।
नीलिमा डाबी
प्र थम चरण में 120 शिक्षको ने ट्रेंनिंग ली। झाबुआ से डाइट प्रिंसिपल श्री ओझा सर, खुश्बू प्रधान मेम, चंदन भाबर सर ने ट्रेंनिंग के महत्व पर प्रकाश डाला। भोपाल से प्रशिक्षण प्राप्त कर सभी मास्टर ट्रेनर द्वारा 9.30से 5.30तक ट्रेंनिंग दी जा रही हैं। बीआरसी श्रीमती रेखा गिरि द्वारा बताया गया कि सभी शिक्षक 5दिवसीय प्रशिक्षण प्राप्त कर बच्चों को FLN के उद्देश्य को पुरा करें, अपनी संस्था में शिक्षक मार्गदर्शिका का उपयोग करना सीखें, लायब्रेरी कॉर्नर तैयार करे, बच्चों को गतिविधियां करवाकर शिक्षण करवाए ताकि बच्चें कुछ नया सीखे। मास्टर ट्रेनर लोकेन्द्र वैरागी, रेखा राव, इंद्र प्रताप सिंह, अगस्तिन मैडा , राकेश पाटीदार, फूलसिंह वसूनिया द्वारा राज्य शिक्षा केन्द्र के निर्देशानुसार प्रशिक्षण दिया जा रहा हैं। उक्त प्रशिक्षण तीन चरण में किया जायेगा जो दिनांक 1/8/ 2024से प्रारंभ किया गया, 16/8/2024तक चलेगा।