तिरंगा हमारी जान भी है पहचान भी है और हर भारतवासी का गौरव है :- भानु भुरिया*

0
IMG-20240810-WA0011
Spread the love

*तिरंगा हमारी जान भी है पहचान भी है और हर भारतवासी का गौरव है :- भानु भुरिया*

नीलिमा डाबी

 

झाबुआ । भारतीय जनता पार्टी द्वारा दिनांक,11से‌ 15, अगस्त तक प्रारंभ किया जा रहे भाजपा के हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा अभियान को लेकर भाजपा जिला अध्यक्ष भानु भुरिया ने दिनांक ,10,अगस्त 2024 को जिला भाजपा कार्यालय झाबुआ में प्रेस वार्ता को संबोधित किया उक्त जानकारी देते हुए जिला भाजपा मीडिया प्रभारी योगेन्द्र नाहर ने बताया कि भाजपा जिलाध्यक्ष भानु भुरिया ने संबोधित करते हुए अभियान को लेकर मीडिया के समक्ष अपनी बात रखते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पूरी दुनिया में भारत का तिरंगा लहरा रहा है और हम सब का भी कर्तव्य बनता है विश्व के अंदर भारत के बढ़ते कदम को मजबूत करने के लिए अपने तिरंगे झंडे को ऊंचा करें जिससे कि भारत माता के परम वैभव विश्व के मानस पटल पर स्थापित किया जा सके।
भुरीया ने कहा कि तिरंगा हमारी पहचान है और हर भारतवासी का गौरव है। इसे देखकर हर देशवासी के मन में राष्ट्रीयता की भावना जागृत हो जाती है। इसी दृष्टि से भारतीय जनता पार्टी द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर ’हर घर तिरंगा’ अभियान चलाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के नेतृत्व में चलाए जा रहे इस अभियान के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं का प्रयास रहेगा कि जिले के प्रत्येक परिवारों तक तिरंगा ध्वज पहुंचे और उसे हर घर पर फहराया जाए।

15 अगस्त तक चलेगा अभियान

भाजपा जिला अध्यक्ष भानु भुरिया ने बताया की लगभग एक सप्ताह का यह अभियान 11 अगस्त से शुरू होकर 15 अगस्त तक चलेगा ।हर घर तिरंगा अभियान में सरकार, समाज के साथ पार्टी संगठन की भूमिका होगी। समाज का हर वर्ग इस अभियान में सहभागिता करे, इसकी चिंता पार्टी कार्यकर्ता करेंगे।

महापुरुषों को याद कर तिरंगा यात्रा की होगी शुरुआत

भुरीया ने बताया की हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत तिरंगा यात्राओं और महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण तथा उन्हें स्मरण करने के साथ होगी। युवा मोर्चा द्वारा 11, 12 व 13 अगस्त को प्रदेश की प्रत्येक विधानसभा में तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया जाएगा। 12, 13, 14 अगस्त को स्वतंत्रता सेनानियों के स्मारकों पर माल्यार्पण किया जाएगा।

14 अगस्त को मनाया जाएगा विभाजन विभीषिका दिवस

इस अभियान के दौरान 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका दिवस मनाया जाएगा। देश के विभाजन की विभीषिका में करीब 1.5 करोड़ परिवार विस्थापित हुए, लगभग 6 लाख लोग मारे गए। 1 लाख से अधिक महिलाओं से दुष्कर्म की घटनाएं हुईं, लेकिन ये काला अध्याय अधिकांश युवाओं की जानकारी में नहीं है। विभाजन की त्रासदी से देशवासियों को अवगत कराने तथा इसके लिए जिम्मेदार विघटनकारी ताकतों के प्रति देश को सतर्क करने के उद्देश्य से 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका दिवस पर प्रदर्शनियों, गोष्ठियों तथा अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु तैयार की गई योजना

भारतीय जनता पार्टी द्वारा ’हर घर तिरंगा’ अभियान को प्रदेश के के सभी जिले के सभी बूथों तक पहुंचाने के लिए जिला स्तर से लेकर मंडल स्तर तक समितियों का गठन किया गया है। इसके साथ ही इस आयोजन को ऐतिहासिक एवं प्रभावी बनाने के लिए प्रत्येक मंडल स्तर पर बैठकों का आयोजन किया जा रहा है इस अभियान में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ पार्टी के सभी सांसद, विधायक, जिला पंचायत और जनपद पंचायतों के अध्यक्ष, नगर पालिका और नगर परिषद के अध्यक्ष, पार्षद, सरपंच एवं समस्त जनप्रतिनिधि इसमें शामिल होंगे।

पर्याप्त तिरंगा ध्वज की होगी व्यवस्था

भानु भुरिया ने बताया कि अभियान के लिए पर्याप्त मात्रा में तिरंगे ध्वज उपलब्ध हो सकें, इसकी योजना बनाई जा रही है और आवश्यक होने पर इसके लिए स्व सहायता समूह की बहनों का सहयोग भी लिया जाएगा। घर-घर जाकर तिरंगा वितरण के अलावा शहरी क्षेत्रों में स्टाल लगाकर भी तिरंगे वितरित किए जाएंगे। हर घर तिरंगा अभियान भारत के स्वाभिमान एवं देश की शान तिरंगे को हर घर फहराने की राष्ट्र प्रेम की उस भावना को जागृत करने के इस अभियान में पार्टी ही नहीं बल्कि समाज, देश और प्रदेश की जनता की सहभागिता को भी सुनिश्चित करना है। भुरीया ने इस अभियान को सफल बनाने के लिए पार्टी के सभी कार्यकर्ता पदाधिकारियों एवं जिले की जनता से बढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *