नौगांवा में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन

0
IMG-20240813-WA0007
Spread the love

नौगांवा में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन

नीलिमा डाबी

 

हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत 13 अगस्त को ग्राम नौगांवा में ग्राम पंचायत एवं उ. मा. विद्यालय के तत्वाधान में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई जिसमें अतिथि के रूप में क्षेत्र के पूर्व विधायक कल सिंह भाबर जनजातीय कार्य विभाग की सहायक आयुक्त निशा मेहरा नायब तहसीलदार मृदुला सचवानी उपस्थित थे तिरंगा यात्रा उ. मा .वि
नौगांवा से प्रारंभ होकर ग्राम के प्रमुख मार्गो का भ्रमण कर उ .मा‌. वि. नौगांवा पर राष्ट्रगान के साथ संपन्न हुई तिरंगा यात्रा में सम्मिलित लगभग 1000 विद्यार्थी राष्ट्रीय भक्ति के साथ राष्ट्रभक्ति के साथ ओत प्रोत नारे लगाने के साथ ही पर्यावरण संरक्षण व नशा मुक्ति का संदेश दे रहे थे विद्यार्थियों को अतिथियों ने अपने संबोधन में राष्ट्र के प्रति समर्पण भाव रखने एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया यात्रा में भारत माता के रूप में तैयार हुई छात्रा विशेष आकर्षण का केंद्र थी यात्रा में प्राचार्य मनीष पालीवाल पुलिस चौकी प्रभारी ग्राम पंचायत सरपंच रूप सिंह सिंगाड़ राकेश मावी एवं जनप्रतिनिधी के साथ ही शिक्षा विभाग पुलिस विभाग स्वास्थ्य विभाग महिला बाल विकास विभाग के कर्मचारियों ने सहभागिता की रैली में विद्यार्थियों का मार्गदर्शन खेल शिक्षक विजय जोशी एवं स्काउट प्रभारी राम सिंह डामोर ने किया।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *