15 अगस्त पर वितरण हेतु नुक्ति तथा दूध उत्पादों की चलित खाद्य प्रयोगशाला द्वारा मौके पर ही जाँच*

0
IMG-20240816-WA0010
Spread the love

*15 अगस्त पर वितरण हेतु नुक्ति तथा दूध उत्पादों की चलित खाद्य प्रयोगशाला द्वारा मौके पर ही जाँच*

नीलिमा डाबी

झाबुआ 14 अगस्त, 2024। आयुक्त खाद्य सुरक्षा मध्यप्रदेश के निर्देश पर जिले में आज कालीदेवी में स्वतंत्रता दिवस पर वितरण के लिए तैयार की गई खाद्य सामग्री को खाद्य सुरक्षा प्रशासन एवं नापतोल विभाग की संयुक्त टीम द्वारा चलित खाद्य प्रयोगशाला के माध्यम से मौके पर ही जांच किया जाकर अन्य खाद्य सामग्रियों जैसे नुक्ति, मिठाई, नमकीन,घी इत्यादि के सैंपल जाँच हेतु लिए गए।
वरिष्ठ कार्यालय के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा आज कालीदेवी में इंदौर अहमदाबाद हाईवे पर स्थित होटलो एवं किराना दुकानों की आकस्मिक जाँच की गई, जिसमें मौके पर चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला द्वारा उक्त खाद्य पदार्थो के अतिरिक्त दूध,पनीर एवं मावा समेत कुल 32 नमूनों की भी जाँच की गई। जो कि चलित खाद्य प्रयोगशाला के स्तर पर मानक पाया गया है। साथ ही खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा 10 नमूने जाँच में लिए गए है।
कार्यवाही में खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री राहुल सिंह अलावा, नापतौल निरीक्षक श्री कपिल कदम, श्रम सहायक श्री संजय पाँचाल तथा तकनीकी खाद्य विश्लेषक श्री विनय मजान उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *