माता मरियम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया।

0
IMG-20240909-WA0005
Spread the love

माता मरियम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया।

निलीमा डाबी

माता मरियम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया।थांदला…कैथोलिक चर्च थांदला में माता मरियम का जन्मोत्सव का पर्व धूम धाम से मनाया
गया इस दौरान मिस्सा पूजा समारोह के मुख्य याजक मेघनगर प्रगति संस्था के डायरेक्टर फादर इज इलियास निनामा ने समाजजनों को संबोधित करते हुए अपने प्रवचन में कहा कि मनुष्य के जीवन के दो पहलू है सुख और दुख ।और यह भी वास्तविकता है कि हर कोई सुख ही चाहता है किन्तु दुख कोई नहीं चाहता है। उन्होंने कहा कि दुख आए तो कभी घबराना नहीं चाहिए और सुख आए तो कभी इतराना नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि माता मरिया के जीवन में कई तरह के दुख आए किन्तु उन्होंने धैर्य के साथ सहन किया।और दुख में भी धार्मिकता काजीवन जिया। उन्होंने कहा हम भी सुख और दुख में माता मरियम अनुसरण करते हुए धार्मिकता का जीवन जिएं और अपने बच्चो को धार्मिक तथा सदाचारी बनावे हमारे जीवन में माता मरिया के आदर्श का प्रथम स्थान होना चाहिए। इससे पूर्व पल्ली पुरोहित फादर पीटर कटारा ने सभी जनों का स्वागत किया। उन्होंने नौ दिन की नोवेना में भाग लेने और समारोह सफलतापूर्वक मनाने के लिए संत मेरी कॉन्वेंट प्रभूदासी आश्रम माता मरिया समिति युवा संघ तथा पल्ली परिषद के सदस्यों तथा
सचिव को धन्यवाद दिया। तथा गायक मंडली के प्रति अपना आभार माना। इस दौरान मिस्सा में फादर पीटर कटारा फादर इलियास निनामा फादर आसिम मिंज फादर लूकस डामोर उपस्थित रहे माता मरिया के आदर में मृत सदस्यों के की आत्मा शांति हेतु धन्यवाद तथा विशेष मतलब के लिए 234 मिस्साएं अर्पित की गई। मिस्सा पूजा समाप्ति के बाद गरबा नृत्य का भी आयोजन किया गया। मिस्सा पूजा समाप्ति के पश्चात सभों ने एक दूसरे को मां मरिया के जन्म दिन पर शुभ कामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *