पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की 100 वी जयंती पर मंडल अध्यक्ष बंटी डामोर ने शत शत नमन करते हुए सादर श्रद्धांजलि अर्पित की

0
IMG-20241225-WA0041
Spread the love

पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की 100 वी जयंती पर मंडल अध्यक्ष बंटी डामोर ने शत शत नमन करते हुए सादर श्रद्धांजलि अर्पित की

नीलिमा डाबी

भारतीय जनता पार्टी थांदला मंडल ने बुधवार को दोपहर 11 बजे अस्पताल परिसर में स्थित अटल जी की प्रतिमा पर पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनाई एवं अस्पताल में मरीज को फल और बिस्किट वितरण किए कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर याद किया भाजपा मंडल अध्यक्ष बंटी डामोर ने कहा कि जीवन भर राष्ट्र को समर्पित रहने वाले ऐसे महापुरुष के आदर्शों से प्रेरित होकर समाज के लिए कार्य करना तरह मजबूत उच्च सोच, समुद्र की तरह व्यापक मन वाले अटल बिहारी वाजपेयी अमूल्य कार्यों के माध्यम से जो देश की सेवा कर गए, उनके योगदान को हर भारतीय सदैव याद रखेगा पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी जनसंघ से लेकर भाजपा तक छोटे से छोटे कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलते थे वहीं भाजपा जिला अध्यक्ष भानु जी भूरिया ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री माननीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी भारत माता के एक ऐसे सपूत हैं, जिन्होंने स्वतंत्रता से पूर्व और पश्चात भी अपना जीवन देश और देशवासियों के उत्थान एवं कल्याण हेतु जीया तथा जिनकी वाणी से असाधारण शब्दों को सुनकर आम जन उल्लासित होते रहे और जिनके कार्यों से देश का मस्तक ऊंचा हुआ । अजजा प्रदेश अध्यक्ष कल सिंह भाबर ने कार्यकर्ताओं को बताएं कि हमें पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जन्म जयंती पर उनके विचारों और आदर्शों को ग्रहण कर कार्य करे भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ता विश्वास सोनी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पर भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी एवं श्रद्धांजलि अर्पित कि

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में उपस्थित

इस अवसर पर अज जा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कलसिंह भाबर जिला अध्यक्ष भानु भूरिया थांदला मंडल अध्यक्ष बंटी डामोर नगर परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी पड़दा महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पिंकी पाठक संजय भाबर वरिष्ठ नेता अनिल भंसाली नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि सुनील पणदा राजेश वसुनिया जसवंत बामनिया पार्षद जीतू राठौर महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीमती आरती सिसोदिया पूर्व महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती सुनीता भूरिया भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुनीता पंवार वो संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *