मध्य प्रदेश शिक्षक संघ थांदला के चुनाव निर्विरोध संपन्न।।
नीलिमा डाबी प्रधान संपादक

थांदला – : मध्य प्रदेश शिक्षक संघ थांदला के त्रिवार्षिक निर्वाचन निर्विरोध संपन्न हुए । इसमें तहसील अध्यक्ष संजय कुमार धानक, उपाध्यक्ष इदरीश खान, सचिव पुष्पेंद्र राठौर, सहसचिव बदहींग बारिया,कोषाध्यक्ष विनोद कुमार नागर , कार्यकारणी सदस्य कमल नयन पटेल विजय कुमार पोरवाल, मनीष पांचाल, किशोर भाबर, राजेन्द्र चूंडावत, दीपेंद्र चौधरी, रफेल निर्वाचित हुए। ब्लॉक अध्यक्ष सुभाष डामर, उपाध्यक्ष सरोज डामोर, सचिव विपिन बामनिया, सहसचिव बर्नार्ड कटारा, कोषाध्यक्ष देवेंद्र कुमार राठौड़, कार्यकारणी सदस्य में रविशंकर श्रीवास्तव, दीतीया निनामा, क्रिस्टोफ़र खड़िया, राकेश जोजा, प्रकाश कटारा, दुर्गाप्रसाद पाटीदार, निर्वाचित हुए। जिला निर्वाचन अधिकारी रमेश ख़पेड़ ओर पर्यवेक्षक गुलसिंह भूरिया, कुशलसिंह चौहान द्वारा सम्पन्न कराया गया। इस निर्वाचन कार्य में सम्भागीय अध्यक्ष अनिल कोठारी, जिला अध्यक्ष राजेन्द्र पंचाल, की उपस्थिति में निर्वाचन संपन्न हुए। सभी पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत किया गया।
