आशा के यात्रियों ने की सात चर्चों की यात्रा

0
IMG-20250401-WA0018
Spread the love

आशा के यात्रियों ने की सात चर्चों की यात्रा

निलीमा‌ डाबी

आशा के यात्रियों ने की सात चर्चों की यात्रा । थांदला … कैथोलिक चर्च थांदला के सदस्यों ने जुबिली वर्ष 2025 में कैथोलिक कलीसिया द्वारा घोषित आशा के तीर्थयात्री के संदर्भ में सात तीर्थ स्थल गिरजा घरों की यात्रा की । यात्रियों ने गिरजा घर पहुंचकर रोजरी माला प्रार्थना क्रूस यात्रा तथा देश की एकता अखंडता देश में शांति सौहाद्र बना रहे के लिए और देश की तरक्की के लिए विशेष प्रार्थना की। सर्वप्रथम गिरजाघर जहां पहुंचकर प्रार्थना की उसमे गोपालपुरा (भगोर) भंडारी या अंतोन पूरा झाबुआ ईश गढ़ मेघनगर और पांचकुई इसके अतिरिक्त मेघनगर दिवगंत पुरोहितों की कब्र पर जाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया तथा उनकी आत्मा शांति के लिए प्रार्थना की। यात्री दल का नेतृत्व पल्ली पुरोहित फादर पीटर कटारा एवम् सहायक पल्ली पुरोहित फादर असीम मिंज ने किया। यात्री दल में पीटर बाबैरिया एम्ब्रोस पर्गी प्रदीप भाबर रंजन निनामा सोनू चारेल सिस्टर अमृता सिस्टर सेशना और महिला सदस्य थी । पल्ली पल्ली पुरोहितों ने यात्री दल के सदस्यों का स्वागत कर सहयोग प्रदान किया जिसमें गोपालपुरा से पल्ली पुरोहित फादर प्रकाश डामोर भंडारी या से फादर जामु कटारा अंतोन पूरा से फादर पीटर रेबेलो झाबुआ से फादर थॉमस कैनेडी इशगढ से फादर मुकेश गरासिया मेघनगर से फादर जोमन एस वी डी तथा पंचकुई से फादर जॉर्ज मेडा और फादर *माइकल मकवाना तथा प्रेषित लाया सेमिनरी के रैक्टर फादर अंतोन कटारा ने यात्री दल का स्वागत किया तथा सहयोग प्रदान किया। अंत में पल्ली पुरोहित फादर* पीटर कटारा ने यात्री दल का आभार माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *