स्थापना दिवस अवसर पर सरपंच सहित सैकड़ो कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए
नीलिमा डाबी
भाजपा थांदला मंडल द्वारा ग्राम पंचायत मियाटी में स्थापना दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मध्य प्रदेश शासन कैबिनेट मंत्री महिला बाल विकास विभाग आदरणीय सुश्री निर्मला भूरिया, भाजपा जिला अध्यक्ष भानु भूरिया, अजजा प्रदेश अध्यक्ष कल सिंह भाबर, भाजपा प्रदेश मंत्री श्रीमती संगीता सोनी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए वही आदरणीय कैबिनेट मंत्री निर्मला भूरिया ने बताया की भारतीय जनता पार्टी स्थापना 6 अप्रैल को हुई थी । स्वर्गीय आदरणीय अटल बिहारी वाजपेई की अहम भूमिका रही थी ग्राम पंचायत मियाटी कई वर्षों से कांग्रेस का गढ़ रहा है चुनाव में कांग्रेस को विजय मिलती रही है भाजपा स्थापना दिवस पर ग्राम पंचायत मीयाटी में कांग्रेस सरपंच किरण भाबर पंचायत के सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ फूल वाला गमछा ओढ़ कर भाजपा में शामिल हुई भाजपा थांदला मंडल अध्यक्ष बंटी डामोर सहित जनपद सदस्य यशवंत बामनिया, सुरेश बिलवाल, मंडल उपाध्यक्ष जितेंद्र राठौड, खवासा मंडल प्रतिनिधि देवी सिंह देवदा, भाजपा नेता संजय भाबर, सरपंच राम सिंह जी, उदयपुरिया सरपंच भारत कटारा, खानदान सरपंच कान्हा गनावा, परवलिया सरपंच खुशाल सिंगाड, मानपुर सरपंच बालू जी सेमलिया सरपंच आदि भाजपा कार्यकर्ता कार्यक्रम में सम्मिलित है।