खजूर रविवार आस्था और भक्ति के साथ मनाया गया। …..थांदला

0
IMG-20250413-WA0062(1)
Spread the love

खजूर रविवार आस्था और भक्ति के साथ मनाया गया। …..थांदला

थांदला से प्रियांश डाबी प्रधान संपादक आदिवासी महिला दबंग पत्रकार नीलिमा डाबी

खजूर रविवार आस्था और भक्ति के साथ मनाया गया। …..थांदला कैथोलिक चर्च द्वारा खजूर रविवार आस्था और भक्ति के साथ मनाया गया । चर्च प्रांगण में खजूर की डालियों को आशीष दी जाकर भक्तिमय गीतों के साथ प्रभु येशु की जय जय कार के साथ चर्च परिसर से जुलूस निकाला गया । जुलूस स्कूल परिसर मिस्सा पूजा स्थल पहुंचा जहां मुख्य याजक फादर राकेश डांगी द्वारा मिस्सा अर्पित की गई। मुख्य याजक फादर राकेश डांगी ने अपने प्रवचन में कहा कि सुसमाचार के वचन हमें आज से आने वाले इसी सप्ताह के दिनों में प्रभु येशु के दुख भोग मृत्यु और प्रभु येशु फिर जी उठने की घटना का याद दिलाता है । दुख भोग हमारे पापों के प्रायश्चित के संदर्भ में तथा मृत्यु के बाद फिर जी उठने पर हमको ईश्वर की महिमा में भागी होने की याद दिलाता है। इसी पुण्य सप्ताह में हम दान पुण्य और परोपकार द्वारा हमारी आत्मा के लिए पुण्य कमाने का अवसर प्राप्त होता है । मिस्सा पूजा में फादर राकेश डांगी के साथ पल्ली पुरोहित फादर पीटर कटारा सहायक पल्ली पुरोहित फादर असीम मिंज फादर लुकास डामोर तथा ब्रदर राकेश डामोर ने भाग लिया। गीत दल के राजेंद्र बारिया और राजू कटारा ने अपने संगीत दल के साथ सुमधुर गीतों की प्रस्तुति दी। खजूर की डालियों को लाना उसकी सफाई तथा सुव्यवस्थित वितरण में मास्टर राजू बारिया मास्टर विजय सिंगाड़िया मास्टर मास्टर पूनिया माता मारिया समिति की महिलाओं युवाओं और पल्ली परिषद के सदस्यों ने सहयोग दिया। बेदी की सजावट में प्रभु दासी सिस्टर अमृता और सिस्टर सेसमा ने सहयोग दिया। अंत में पल्ली पुरोहित फादर पीटर कटारा ने सभी का आभार माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *