दिनांक 15 अप्रेल 2025 को कार्यालय विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी सह खण्ड स्त्रोत समन्वयक, विकास खण्ड थांदला के क्षेत्रार्न्तगत शासकीय एंव अशासकीय हाईस्कुल, उ.मा.वि. संस्थाओ के प्राचार्य एवं प्रभारी प्राचार्य व जनशिक्षक की बैठक आयोजित की गई।

थांदला से प्रियांश डाबी

बैठक में उपस्थित प्राचार्य एवं प्रभारी प्राचार्य व जनशिक्षक को विद्यार्थीयो के प्रोफाईल पंजीयन , विद्यार्थीयो की समग्र आय.डी. पंजीयन, एज्यूकेशन पोर्टल 3.0, समग्र छात्रवृत्ति की वर्ष 2024-25 प्रि.मे. एंव पोस्ट मेंट्रिक छात्रवृत्ति वर्ष 2022-23, 2023-24 एंव वर्ष 2024-25 कक्षा 9 से 12 वर्गवार, ईएचआरएमएस पोर्टल पर कर्मचारियों की सेवापुस्तिकाओ को अद्यतन किया जाना, नामांकन एंव छात्र उपस्थिति, जल गंगा संर्वधन अभियान 2025, निःशुल्क पाठ्यपुस्तक योजना अर्न्तगत कक्षावार विषयावार प्राप्त पुस्तको की पोर्टल पर एंट्री एंव अपार आयडी जनरेशन की विस्तृत समीक्षा की गई ।
आयएफएमएस पोर्टल पर कर्मचारियों की समग्र आय.डी. लिंक करने हेतु निरन्तर निर्देश दिये जाने के उपरान्त भी कार्यवाही नही करने वाले कर्मचारियों का माह अप्रेल 2025 को वेतन कार्य पूर्ण नही करने तक रोके जाने के निर्देश दिये गये ।
विद्यालयो में विद्यार्थियों की उपस्थिति कम होने से गृह सम्पर्क कर उपस्थिति बढाने के निर्देश दिये गये ।
विभिन्न योजनाओ के कार्य लंबित रहने पर नाराजगी व्यक्त की जाकर दिनांक 17 अप्रेल तक समस्त लंबित कार्य पूर्ण किये जाने के निर्देश दिये गये । श्री दिपेश कुमार सौलंकी, विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी, विकास खण्ड थांदला ने अवगत कराया कि समयावधि मे कार्य पूर्ण नही करने पर संबंधित जिम्मेदार प्राचार्य एवं जनशिक्षक का माह अप्रेल 2025 का वेतन रोका जाने की कार्यवाही की जावेगी ।