माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड के परीक्षा परिणामों में थांदला के ग्रामीण क्षेत्र संत जोसफ हाई स्कूल बड़ी धामनी के छात्र-छात्राओं ने इस बार भी बेहतर प्रदर्शन
माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड के परीक्षा परिणामों में थांदला के ग्रामीण क्षेत्र संत जोसफ हाई स्कूल बड़ी धामनी के छात्र-छात्राओं ने इस बार भी बेहतर प्रदर्शन
प्रियांश डाबी थांदला से
थांदला । मंगलवार को जारी माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड के परीक्षा परिणामों में थांदला के ग्रामीण क्षेत्र संत जोसफ हाई स्कूल बड़ी धामनी के छात्र-छात्राओं ने इस बार भी बेहतर प्रदर्शन कर ग्रामीण पृष्ठभूमि के विद्यार्थियों ने झंडा गाड़ा। इनमें सभी छात्र / छात्राएं ऐसे परिवारों से है जहां माता-पिता मजदूरी और खेती पर निर्भर है। इन विद्यार्थियों ने हाई – स्कूल में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर शाला का नाम गौरवान्वित किया है। सृष्टि वसुनिया ने 84% अंकों के साथ सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया । आरजू भूरिया ने 79% निकिता निनामा ने 77.8 % लीला सिंगाड़ ने 74.2 % आकांक्षा भूरिया और रंजना अमलियार ने 73.8% समीर मईड़ा ने 70% अंक हासिल किए। ग्रामीण क्षेत्र में रहकर इन प्रतिभाशाली छात्राओं ने एक बार फिर सिद्ध किया है की मेहनत, लगन, और दृढ़ संकल्प से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है। आपकी सफलता से न केवल आपको बल्कि आपके परिवार और पूरे गांव को गर्व हो रहा है। शाला परिवार आपकी सफलता पर आपको हार्दिक बधाई और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देता हैं ।