*राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए नागरिक कार्यक्रम के अंतर्गत*
*झाबुआ में 17 मई को होगा ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा का आयोजन*
*सर्व समाज सहित नगर के अनेक सामाजिक संगठन तिरंगा यात्रा में होंगे शामिल*
प्रियांश डाबी झाबुआ से
*झाबुआ* भारतीय सेना की वीरता और ऑपरेशन सिंदूर की अभूतपूर्व सफलता के सम्मान में राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए नागरिक कार्यक्रम के अंतर्गत 17 मई शनिवार को झाबुआ में विशाल ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी, जो देशभक्ति से ओतप्रोत होकर, वीर जवानों के सम्मान और राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक बनेगी। इस यात्रा का उद्देश्य भारतीय सैनिकों का मनोबल बढ़ाना और उन्हें धन्यवाद देना है।
*जिला कार्यालय पर व्यवस्थाओं को लेकर बैठक आयोजित की* जिला कार्यालय पर विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर बैठक आयोजित की गई जिसमें भाजपा जिला अध्यक्ष भानु जी भुरीया ने कार्यकर्ताओं को एवं पदाधिकारीओ को यात्रा के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान करते हुए। बताया की पाकिस्तानी आतंकवादियों ने पहलगाम में जिस तरह से कायराना हमला कर निर्दोष लोगों को मारा और इस प्रकार की कायराना हरकत से पूरे देश में आक्रोश था 140 करोड़ लोगों की मंशा अनुसार मोदी जी के नेतृत्व में देश की सेना ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया आपरेशन सिंदूर के माध्यम से पाकिस्तान में 9 स्थानों पर आतंकवादियों के ठिकानो को मिट्टी में मिला दिया और पूरे विश्व को दिखा दिया कि भारत अब आतंकवादी घटनाओं को बर्दाश नहीं करेगा ।
*भारत भविष्य में किसी भी आतंकी हमले के जवाब कार्यवाही करेगा*
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत भविष्य में किसी भी आतंकी हमले के जवाब में उरी, पुलवामा पहलगाम मे हुए हमले पर सीमा पार के आतंकी संगठनों और उसके आकाओं के खिलाफ सैन्य कार्रवाई वर्तमान एवं भविष्य मे भी करेगा।
*राष्ट्रीय सुरक्षा के नागरिक कार्यक्रम के अंतर्गत तिरंगा यात्रा* राष्ट्रीय सुरक्षा के नागरिक कार्यक्रम के अंतर्गत तिरंगा यात्रा 17 मई शनिवार को सायं,4, बजे नगर के हृदय स्थल राजवाड़ा चौंक प्रारंभ होकर विजय स्तंभ पर समापन होगा। तिरंगा यात्रा में नगर के पूर्व सैनिक प्रतिभावान खिलाडी अनेक सामाजिक संगठन महिला युवा और आमजन हाथ में राष्ट्रीय झंडा लेकर देश भक्ति नारे लगाते हुए यात्रा में शामिल होगे।