उदय सामाजिक विकास संस्था द्वारा किया गया आयोजन *बाल अधिकार जागरूकता समापन दिवस*
थांदला से प्रियांश डाबी
उदय सामाजिक विकास संस्था द्वारा किया गया आयोजन *बाल अधिकार जागरूकता समापन दिवस* ग्राम पंचायत बड़ी धामनी पर दिनाक 17/04/25 को बाल अधिकार जागरूकता समापन कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम में पधारे मुख्य अतिथि झाबुआ से श्रम विभाग प्रभारी श्रीमान निलेश डामोर एवं अतिथि गण रक्षा सखी टीम से कांस्टेबल श्रीमती रेखा बारिया एवं श्रीमती दुर्गेश बैरागी उपस्थित हुए भोपाल से प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर जगदीश लोधी सर उपस्थित हुए उदय संस्था के द्वारा संचालित शिक्षा सहयोग केंद्र के एवं बाल समूह के कुल 92 बच्चे उपस्थित हुए एवं चार बाल मित्र एवं तीन स्टाफ उपस्थित हुए ,सबसे पहले बाल समूह के बच्चों ने अतिथियों को पौधे द्वारा स्वागत किया गया एवं बालिकाओं द्वारा स्वागत नृत्य की प्रस्तुति की गई इसके बाद एनिमेंटर गब्ब वसुनिया ने कार्यक्रम को संबोधन किया ,भोपाल से आए प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर जगदीश लोधी सर ने संस्था एवं कार्यक्रम का उद्देश्य बताया,शिक्षा सहयोग केंद्र और बाल समूह में 5 दिन का समर कैंप का आयोजन किया गया था जिसमें सीखी गई 4 ग्रुप की प्रस्तुति 4 बच्चों के द्वारा की गई जिसमें पहले सांस्कृतिक ग्रुप दूसरा मीडिया ग्रुप तीसरा परामर्श ग्रुप चौथा शासकीय विभागीय ग्रुप इन चारों ग्रुपों ने मौखिक रूप से प्रस्तुति दी गई और आने वाले समय में इन ग्रुप की अच्छी तैयारी करके बच्चों को और जागरूक करेंगे ,ग्राम सुजापुरा से अजय मावी के द्वारा बच्चों के चार अधिकारों की प्रस्तुति दी गई ,प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर जगदीश लोधी एवं अतिथी व बच्चों के बीच आपसी वार्तालाप की गई जिसमें बच्चों को शिक्षा बाल श्रम एवं अपने अधिकारों को लेकर बात की गई,झाबुआ से आए रक्षा सखी से कांस्टेबल दुर्गेश बैरागी द्वारा शिक्षा के महत्व व लक्ष्य को लेकर प्रेरित किया गया ,श्रम विभाग से आए प्रभारी श्रीमान नीलेश डामोर सर द्वारा बाल श्रम के बारे में बताया गया बच्चों को शिक्षा पर ध्यान देना है और बाल श्रम नहीं करना है बाल विवाह नहीं करना इसको लेकर जागरूक किया गया कार्यक्रम का संचालन उदय संस्था की प्रोग्राम पर्सन विद्या भूरिया द्वारा किया गया ।