आईटीआई एवं पॉलिटेक्निक कॉलेज मे प्रवेश के संबंध मे कार्यशाला का आयोजन किया गया।
थांदला से प्रियांश डाबी
थांदलाः- कलेक्टर, नेहा मीणा निर्देशानुसार एवं सहायक आयुक्त निशा मेहरा के मार्गदर्शन मे विकास खण्ड शिक्षा कार्यालय थांदला मे विभागीय हाईस्कुल एवं उमावि के प्राचार्य की कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला मे आईटीआई झाबुआ के नोडल प्राचार्य आईटीआई थांदला के प्राचार्य एवं पॉलिटेक्निक कालेज के व्याख्याता के द्वारा प्रत्येक ट्रे ड की सम्पूर्ण जानकारी प्रदान करते हुए। लिटरेचर भी उपलब्ध करवाया साथ ही कोर्सेस के उपरांत सभी लाभ से अवगत करवाया गया खण्ड शिक्षा अधिकारी दिपेश सौलंकी के द्वारा समस्त प्राचार्यो को निर्देशित किया गया कि दिनांक 31 मई 2025 तक विद्यार्थियो से सम्पर्क करते हुए एवम् मोबाईल नम्बर की सूची उपलब्ध कराते हुए प्रवेश हेतु अधीक से अधीक संख्या मे रजिस्ट्रेशनकरवाये एवम् कक्षा 8वी, 10वी व 12वी के पश्चात् ड्रॉफ आउट हुये विद्यार्थियो को मुख्यधारा मे जोडे।