थांदला विकासखंड में उल्लास साक्षरता का एकदिवसीय प्रशिक्षण संपन्न
प्रियांश डाबी थांदला
कलेक्टर नेहा मीना के कुशल नेतृत्व एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के मार्गदर्शन में तथा राज्य शिक्षा केंद्र के नियंत्रक महोदय श्री राकेश दुबे के सही दिशा निर्देशन में आज झाबुआ जिले के थांदला विकासखंड में जिला प्रौढ़ शिक्षा अधिकारी जगदीश सिसोदिया व जिला समन्वयक प्रकाश पालीवाल के नेतृत्व में संकुल प्राचार्य , संकुल समन्वयक जन शिक्षकों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में आखर पेटी का वितरण भी किया गया एवं आखर पौथी के पाठ को पढ़ाने की विधि पाठकों को कैसे पढ़ाया जाएगा इसका प्रयोग भी किया गया। प्रशिक्षण में थांदला विकासखंड शिक्षा अधिकारी दीपेश सोलंकी/बीआरसी प्राचार्य स्वरूप नारायण श्रीवास्तव संकुल प्राचार्य विक्रम सिंह मुनिया ब्लॉक साक्षरता प्रभारी दिलीप प्रजापत बी एस सी करण सिंह खोखर जन शिक्षक विंसेंट डामोर संकुल सह समन्वयक प्रेमसिंह,राजहिंग जन शिक्षक शैतान मुनिया आनंद जैन कालू सिंह भूरिया रामचंद्र मैड़ा ज्योति कामालिया राजमल राठौर सितू भूरिया संकुल सह समन्वयक इदरीश खान हेमसिंह मुनिया राकेश डाबी प्रशांत सिंगाड , सुनील शर्मा नियाज उपस्थित रहे। सभी जन शिक्षक एवं संकुल प्राचार्य महोदय ने उत्साह पूर्वक प्रशिक्षण में भाग लिया। प्रशिक्षण नये मॉडल सामाजिक चेतना केंद्र कैसे विकसित किया जाएगा इस पर भी विस्तार से चर्चा की गई । सर्वे एवं अक्षर साथियों के पंजीयन के संबंध में जानकारी दी गई।