माता मरियम के निष्कलंक ह्रदय का पर्व धूमधाम से मनाया।
प्रियांश डाबी थांदला से
गया। …थांदला …. कैथोलिक चर्च थांदला जोकि माता मरियम के निष्कलंक ह्रदय के नाम से है गिरजाघर का पर्व भी धूमधाम से मनाया गया। सन 1907 में स्थापित गिरजाघर तत्कालीन ईश सेवक फादर चार्ल्स कापूचिन जोकि झाबुआ एवं इस भिलांचल के प्रथम पुरोहित थे द्वारा निर्मित किया गया था आज गिरजाघर स्थापना की 118 वी वर्षगांठ मनाई गई । नो दिवसीय नौवेंना प्रार्थना मिस्सा पूजा आदि तैयारी के बाद आज कैथोलिक डायसिस झाबुआ के बिशप पीटर खराड़ी के मुख्य आतिथ्य में धूमधाम से पर्व मनाया गया । कुल नौ पुरोहितों ने मिस्सा समारोह में बिशप के साथ भाग लिया जिसमें झाबुआ डायसिस के सचिव फादर सिल्वेस्टर मेडा डायसिस के पुरोहितों के अध्यक्ष फादर जूलियन पल्ली पुरोहित थांदला फादर पीटर कटारा फ्लावर लेट स्कूल के प्रबंधक फादर बेबी जॉर्ज फादर रोहित मचार छोटी धामनी के स्कूल इंचार्ज फादर बसंत इक्का फादर असीम मिंज फादर आशीष भेदी ने भाग लिया। इस अवसर पर मिस्सा पूजा के मुख्य याजक और प्रवचक बिशप पीटर खराड़ी ने कहा कि माता मरियम के निष्कलंक ह्रदय का पर्व धूमधाम से मना रहे हैं। माता मारिया ने प्रभु येशु को जन्म देने के बाद अनुग्रह के साथ पूर्ण सहयोग जारी रखा अपने बेटे येशु के साथ रही। उसके क्रूस पर मरण के समय क्रूस के नीचे खड़ी रही। प्रभु येशु के पुनरुत्थान और स्वर्गारोहण का अनुभव किया। वे प्रभु येशु के शिष्यों के साथ रही । माता मारिया स्वर्ग में शरीर और आत्मा के साथ जीवित स्वर्ग में आरोहित की ली गई। आज हमे चाहिए कि उस निष्कलक ह्रदय से प्रेरणा लेकर हम भी बेदाग रहे। जिस प्रकार माता मारिया ने प्रभु येशु के साथ रहकर परवरिश की हम भी अपने बेटे बेटियों को अकेले नहीं छोड़े किन्तु उनकी परवरिश बड़ी लगन और ईमानदारी से करें सुख और दुख में उनके साथ रहें । माता मारिया का निष्कलंक ह्रदय हम हर पापी के लिए प्यार दया और करुणा से भरा है। मिस्सा समारोह में भक्तिमय गीतों की प्रस्तुति राजू कटारा और राजेंद्र बारिया के संगीत दल ने किया। माता मरियम के इस पर्व के अवसर पर तथा चर्च के स्थापना के 118 वर्ष के पूर्ण होने पर माता मरियम के निष्कलंक ह्रदय की तस्वीर की फोटो तथा गिरजाघर की सुंदर संकलित स्मृति की फोटो बिशप पीटर खराड़ी द्वारा जारी किया जाकर प्रत्येक समाज जन को निशुल्क भेट की। प्रसाद का वितरण महिला समिति अध्यक्ष श्रीमती नीलम मार्शल मचार और सब्बू भूरिया के सौजन्य से प्राप्त हुई । आज का मिस्सा समारोह माता मारिया समिति की और से सहयोग प्राप्त हुआ। इसके अतिरिक्त युवा संघ पल्ली सलाहकार समिति बालक येशु संघ संत मैरिज कॉन्वेंट प्रभु दासी सिस्टर्स की ओर से सहयोग दिया गया ।