IMG-20250702-WA0019
Spread the love

पेटलावद बी. आर. सी. द्वारा शालाओं के जिर्ण शीर्ण भवन व अन्य शालाओं का आकस्मिक निरीक्षण किया

प्रियांश डाबी पेटलावद से

सम्माननीय कलेक्टर नेहा मीना एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जिला झाबुआ के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में पेटलावद विकास खण्ड के बालक बामनिया और बालक पेटलावद संकुल का बी आर सी रेखा गिरि द्वारा संकुल की शालाओं पीएस चरपोटा फलिया, ms उन्नई, पीएस, मालपाडा, एम एस दुलाखेड़ी, हाई स्कूल कोदली का आकस्मिक निरीक्षण किया गया, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व तनुश्री मीना के मार्गदर्शन में बी आर सी रेखा गिरि ने स्वयं उपस्थित होकर जीर्ण शीर्ण स्कूलों को पंचायत भवन और किराए के भवन में स्थानांतरित करवाया, शाला संचालन हेतु संस्था प्रमुख को निर्देशित किया।उक्त कार्य सतत किया जा रहा हैं कि ताकि आकस्मिक दुर्घटना से बचा जा सके, साथ ही एमडीएम की गुणवत्ता में सुधार हेतु भी दिशा निर्देश दिए जा रहे हैं।
बच्चों की शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार हेतु निरंतर शालाओं का निरीक्षण किया जा रहा है ताकि शिक्षक समय पर उपस्थित हो और अपना शाला रिकॉर्ड अपडेट रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *