बीजेपी थांदला मंडल द्वारा चंद्रशेखर आजाद की मूर्ति माल्यार्पण कर जयंती मनाई

0
IMG-20250724-WA0005(1)
Spread the love

बीजेपी थांदला मंडल द्वारा चंद्रशेखर आजाद की मूर्ति माल्यार्पण कर जयंती मनाई

प्रियांश डाबी थांदला से

भारतीय जनता पार्टी थांदला मंडल द्वारा स्वतंत्रता संग्राम के महानायक और लोकप्रिय स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आजाद की जयंती के अवसर पर माल्यार्पण किया गया। चंद्रशेखर आजाद 14 वर्ष की आयु में बनारस गए और वहां एक संस्कृत पाठशाला में पढ़ाई की। वहां उन्होंने कानून भंग आंदोलन में योगदान दिया था। 1920-21 के वर्षों में वे गांधीजी के असहयोग आंदोलन से जुड़े। वे गिरफ्तार हुए और जज के समक्ष प्रस्तुत किए गए। जहां उन्होंने अपना नाम ‘आजाद’, पिता का नाम ‘स्वतंत्रता’ और ‘जेल’ को उनका निवास बताया। जिसमें अजजा प्रदेश मोर्चा के अध्यक्ष कल सिंह भाबर थांदला मंडल अध्यक्ष बंटी डामोर मंडल महामंत्री जितेंद्र राठौड़ मंडल उपाध्यक्ष मुन्नीलाल भाबर वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता विश्वास सोनी भाजपा युवा नेता संजय भाभर राकेश सोनी दोल सिंग खराडी अन्य कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *