पेटलावद एमडीएम समूह के अध्यक्ष एवं सचिव की बैठक का आयोजन किया गया,
प्रियांश डाबी पेटलावद से
आदरणीय कलेक्टर नेहा मीना मेम के नेतृत्व एवं सीईओ जिला पंचायत श्री जितेंद्र सिंह चौहान सर, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पेटलावद तनुश्री मीना मेम के मार्गदर्शन में आज संकुल केंद्र कन्या, बालक बामनिया, जामली कन्या पेटलावद के एमडीएम समूह के अध्यक्ष एवं सचिव की बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें बी आर सी रेखा गिरि द्वारा जिले से प्राप्त निर्देशों के बारे में विस्तृत चर्चा की गई।सभी समूह को मां की बगिया बनाने, भोजन सैंपल रखने, रसोया का आईडी कार्ड बनाने, किचन की साफ सफाई रखने,मीनू अनुसार भोजन बनाने ,समय पर खाद्यान्न उठाव के लिए निर्देशित किया गया। प्रत्येक क्लस्टर में बैठक का आयोजन किया जा रहा है,सभी रसोइया के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु टीम बनाई गई है जो स्वास्थ्य विभाग की टीम से संपर्क कर उनका स्वास्थ्य परीक्षण करावेगी। इस अवसर पर संकुल प्राचार्य पी एस चौहान,देवेंद्र रांका, जन शिक्षक नितेश नागर, नाहर सिंह मुनिया, राकेश सोलंकी, आशीष व्यास, राजू निनामा, दीपक वसुनिया एवं बीएसी लालसिंह अमलावार संस्था प्रमुख मौजूद रहे।